{"_id":"659a8d5f56a494650e0abb2c","slug":"daughter-in-law-s-room-at-midnight-father-in-law-filled-with-shame-after-seeing-scene-2024-01-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आंखों से देखी इज्जत लूटती: आधी रात बहू के कमरे में हो रही थी हलचल, ऐसा दृश्य देख शर्म से पानी-पानी हुआ ससुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंखों से देखी इज्जत लूटती: आधी रात बहू के कमरे में हो रही थी हलचल, ऐसा दृश्य देख शर्म से पानी-पानी हुआ ससुर
Sun, 07 Jan 2024 08:54 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 07 Jan 2024 08:54 PM IST
सार
मामला थाना औंछा क्षेत्र के एक गांव का है। बताया गया है कि घटना बीती रात की है। महिला अपने कमरे में सो रही थी। इसी बीच कमरे में हलचल देखकर उसका ससुर वहां पहुंच गया। उसने जब कमरे के अंदर का दृश्य देखा तो पसीने छूट गए।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी जिले के थाना औंछा क्षेत्र के एक गांव में ससुर ने बहू को अंजान युवक के संग आपत्तिजनक हालत में देखा तो उसके पसीने छूट गए। ससुर ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद आरोपी धमकी देते हुए मौके से भाग निकला। पीड़ित ससुर ने थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई। बताया कि आधीरात को वह अचानक किसी काम से छत पर गया था। वहां उसकी बहू के कमरे में गांव की ही युवक गंदी हरकत कर रहा था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थाना औंछा क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक वृद्ध ने रविवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा है कि 22 दिसंबर की रात को वह नीचे अपने कमरे में सो रहा था। बहू छत पर बने अपने कमरे में सो रही थी। देर रात को जब वह किसी काम के लिए छत पर गया तो देखा कि गांव का ही रहने वाला एक युवक पुत्रवधू के साथ आपत्तिजनक अवस्था में है। वह बहू के साथ गलत काम कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी ने उसे देखा तो गाली गलौज करने लगा। जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग निकला। शिकायतकर्ता ससुर ने बताया कि आरोपी का उसके घर पर आना जाना है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच व तलाश शुरू कर दी है।
ये भी है कहानी
इस मामले में दूसरी कहानी ये भी बताई गई है कि दो दिन पहले ही कस्बा औंछा के रहने वाले एक युवक के भाई ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें कहा था कि पड़ोस की रहने वाली एक महिला भाई को अश्लील वीडियो कॉल, मैसेज आदि करती है। अब वह तीन लाख रुपये की मांग कर रही है। ऐसा न करने पर मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही है। इस मामले में एसपी की ओर से थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। मामले में अब महिला के ससुर की ओर से युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।