{"_id":"668f4796b3724f55ec022493","slug":"daughter-in-law-filed-case-of-dowry-harassment-against-former-minister-and-his-family-in-agra-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पूर्व मंत्री और परिवार पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज; बहू ने 10 लाख के लिए मारपीट, धमकाने के लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पूर्व मंत्री और परिवार पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज; बहू ने 10 लाख के लिए मारपीट, धमकाने के लगाए आरोप
Thu, 11 Jul 2024 08:16 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 11 Jul 2024 08:16 AM IST
सार
ताजनगरी में पूर्व मंत्री और परिवार पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया गया है। बहू ने 10 लाख के लिए मारपीट, धमकाने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में बसपा सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री रहे अजयशील गौतम और उनके परिवार की रार पुलिस तक पहुंच गई है। पूर्व मंत्री की पुत्रवधू ने थाना सदर में दहेज उत्पीड़न, मारपीट, जान से मारने की धमकी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि पति, ससुर सहित अन्य ने दहेज में 10 लाख रुपये के लिए उत्पीड़न किया, मारपीट भी की। सुरक्षा की गुहार लगाते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
शाहगंज क्षेत्र की पूजा गौतम ने अपर पुलिस आयुक्त को प्रार्थनापत्र दिया था। बताया कि शादी 16 मई 2011 को नगला पदमा, सदर निवासी हर्षदीप गौतम से हुई है। पति एक कॉलेज में कार्यरत हैं। हर्षदीप के पिता अजयशील गौतम बसपा सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री रहे हैं। पूजा ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन परेशान करने लगे।
विज्ञापन
दहेज में 10 लाख रुपये लेकर आने का दबाव बनाते हैं। वह उत्पीड़न सह रही थीं। एक बेटी हुई, इसके बाद भी ससुरालियों का व्यवहार नहीं बदला। परिवार पर गंभीर आरोप भी लगाए। पति के चरित्र पर भी सवाल उठाए हैं। अपनी जान का खतरा भी जताया। कहा कि 12 फरवरी को ससुरालियों ने मारपीट की। उसने किसी तरह पुलिस को बुलाया। पुलिस ने आकर उसे बचाया।
विज्ञापन
एसीपी सदर पियूष कांत राय का कहना है कि केस में अजयशील गौतम, हर्षदीप, सास मीरा गौतम, देवर विजय, काके उर्फ अजेंद्र, ननद पूनम, दीक्षा, किरन और ममता को नामजद किया गया है। विवेचना की जा रही है। पीड़िता ने व्हाट्सएप चैट दिखाने के लिए कहा है। साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।