फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Daughter-in-law complained to the police station Father-in-law jumped into Yamuna

Agra: पुत्रवधू ने थाने में की शिकायत... ससुर ने लगाई यमुना में छलांग, जानें पूरा मामला

Sun, 25 Aug 2024 10:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 25 Aug 2024 10:27 AM IST
सार

घर में बेटे और बहू के बीच चल रहे विवाद से तंग ससुर ने यमुना में छलांग लगा दी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। देर रात तक बुजुर्ग का कुछ भी पता नहीं चल सका। 
 

विज्ञापन
Daughter-in-law complained to the police station Father-in-law jumped into Yamuna
यमुना में लगाई छलांग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में बेटे की बहू से चल रहे विवाद से तंग आकर ढलाई कारीगर ने फाउंड्री नगर में यमुना में छलांग लगा दी। पुलिस ने गोताखोर और स्टीमर की मदद से तलाश शुरू की। परिजन का आरोप है कि पुत्रवधू ने अलीगंज थाने में शिकायत कर दी है। पुलिस ने फोन करके बुलाया था, तभी से परेशान थे।
विज्ञापन




 

संजीव नगर, शोभा नगर निवासी जयकेश (50) ढलाई कारखाने में नौकरी करते हैं। दोपहर करीब 12:30 बजे उन्होंने फाउंड्री नगर क्षेत्र स्थित यमुना नदी में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचा दिया। जानकारी पर पुलिस व परिजन पहुंच गए। पुलिस के अनुसार गोताखोरों और स्टीमर की मदद से तलाश की गई लेकिन देर रात तक पता नहीं चल सका।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

जयकेश के बेटे दुर्गेश ने पुलिस को बताया कि उसका पत्नी से विवाद चल रहा है। दो साल पहले शादी हुई थी। पत्नी ने अलीगंज (एटा) थाने में तहरीर दी है। 4 दिन से थाने से उनके पास फोन आ रहे थे। पुलिस सुनवाई के लिए बुला रही थी। इससे पिता तनाव में थे।

 
विज्ञापन

बहू ने उनके विरुद्ध भी छेड़खानी का आरोप लगाया था, इससे वे आहत थे। बेटे ने पुलिस को बताया कि शनिवार की सुबह भी फोन आया था। पुलिसकर्मी ने धमकाया था कि आज थाने नहीं आए तो तुम्हारे खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जेल भेज देंगे। इस पर पिता आपा खो बैठे। पुलिस ने बताया कि यमुना में तलाश की जा रही है। उनके तीन बेटे व एक बेटी है।

 

बेटे के सामने लगा दी छलांग
बेटे दुर्गेश ने बताया कि पिता को तेज कदमों से यमुना की ओर जाते देखकर वह भी पीछे चल दिया, लेकिन वह उससे पहले ही नदी पर पहुंचे और छलांग लगा दी। अगर उसे पता होता तो वह उन्हें घर से नहीं निकलने देता। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed