{"_id":"664de587f8b4f9eee906aa56","slug":"daughter-and-son-in-law-got-the-deed-of-marriage-done-fraudulently-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-117800-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बेटी-दामाद ने करा लिया धोखे से बैनामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बेटी-दामाद ने करा लिया धोखे से बैनामा
Wed, 22 May 2024 06:01 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 22 May 2024 06:01 PM IST
विज्ञापन
बेटी-दामाद ने करा लिया धोखे से बैनामा
-न्याय पाने को धरने पर बैठ गया परिवार
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। तहसील कुरावली के गांव गंगापुर की रहने वाली एक महिला से उसकी बेटी और दामाद ने धोखा देकर एक बीघा जमीन का बैनामा करा लिया है। जानकारी होने पर महिला ने जब विरोध किया तो उसको सबक सिखाने की धमकी दी। पीड़ित महिला बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंची और न्याय पाने के लिए तिकोनिया पार्क में परिवार के साथ धरने पर बैठ गई। पीड़िता ने डीएम को ज्ञापन देकर न्याय दिलाने की मांग की है।
गंगापुर की रहने वाली सुनीता राठौर केवल साक्षर है। उसने कुछ समय पहले गांव में जमीन खरीदी थी। उसकी बेटी अदिति तथा दामाद देवेंद्र राठौर ने मकान बनाने के लिए जमीन में से एक हिस्से का बैनामा करने के लिए कहा। सुनीता जब बैनामा करने रजिस्ट्री ऑफिस गई तो अदिति और देवेंद्र ने धोखा देकर पूरी जमीन का बैनामा करा लिया। जब उसको जानकारी हुई तो उसने विरोध किया। इस पर दामाद ने 15 दिन में बैनामा वापस करने का भरोसा दिया। अब वह बैनामा वापस करने की जगह सबक सिखाने की धमकी दे रहा है। तिकोनिया पार्क में धरने पर परिवार के साथ बैठी महिला ने डीएम से न्याय दिलाने की मांग की है। इस मौके पर सौरभ कुमार, अवनेश कुमार, सुरेश कुमार, रत्नेश कुमार, अनुराग मौजूद रहे।