फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Data of 18 handicraftsmen and glass artisans sent to the government

Agra News: 18 हस्तशिल्पी एवं कांच कारीगरों का डाटा शासन को भेजा

Sun, 12 May 2024 07:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 12 May 2024 07:24 PM IST
विज्ञापन
Data of 18 handicraftsmen and glass artisans sent to the government
18 हस्तशिल्पी एवं कांच कारीगरों का डाटा शासन को भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। जिले के 18 कांच हस्तशिल्पी एवं दैनिक प्रयोग में आने वाले उत्पाद बनाने वाले कारीगरों के नाम शासन को भेजे जाएंगे। हस्तशिल्प विकास योजना के तहत नगर निगम व अन्य निकायों में इन हस्तशिल्पियों व कारीगरों के उत्पाद की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। जिला के उद्योग विभाग ने कई दिन सर्वे के उपरांत इन हस्तशिल्पी एवं कारीगरों को चिन्हित किया है।

हस्तशिल्प विकास एवं विपणन प्रोत्साहन विभाग द्वारा समय-समय पर विशिष्ट व्यक्तियों को व्यक्तिगत रूप से अथवा उनके कार्यालय व विभागों में दैनिक उपभोग की वस्तुओं की आपूर्ति की जाती है। लेकिन यह विभाग अब नगरीय निकायों जैसी संस्थाओं में भी रोजमर्रा के सामान की आपूर्ति भी करेगा। इसके लिए ओडीओपी योजना के तहत चिन्हित प्रदेश के सभी 16 जिलों के कारीगरों एवं हस्तशिल्पियों के उत्पादों को प्राथमिकता दी जाएगी। बीते दिन शासन के निर्देश पर जिलों में ओडीओपी योजना के तहत कांच एवं अन्य सामान तैयार करने वाले हस्तशिल्पियों व कारीगरों का डाटा तैयार किया गया है। सर्वे के दौरान जिले में कुल 18 नए हस्तशिल्पी एवं कारीगर चिन्हित किए गए हैं। उपायुक्त उद्योग दुष्यंत कुमार के मुताबिक सर्वे के दौरान चिन्हित कांच व अन्य दैनिक उपभोग का सामान तैयार करने वाले कारीगरों का व्यक्तिगत डाटा जिसमें उनके नाम,कार्यस्थल का पता आदि तैयार कर लिया गया है। जल्द ही डाटा हस्तशिल्प विकास एवं विपणन प्रोत्साहन विभाग को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed