फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dastak campaign from today for the prevention of disease

बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य कर्मी आज से घर-घर देंगे दस्तक

Sun, 23 Jan 2022 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Dastak campaign from today for the prevention of disease
मैनपुरी। सर्दी के दौरान बढ़ रही बीमारियों की रोकथाम के लिए आज से जिले में दस्तक अभियान आरंभ होने जा रहा है। पांच दिन तक चलने वाले अभियान के लिए 600 टीमें गठित की गई हैं। यह टीमें 340238 घरों पर पहुंचकर लोगों को बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक करेंगी। डायरिया, निमोनिया, बुखार, सर्दी, जुकाम आदि बीमारियों से पीड़ित मरीजों को दवाइयों का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

जनवरी में जिले में सर्दी के साथ ही कई प्रकार की बीमारियों ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। सर्दी, जुकाम, बुखार, निमोनिया, अस्थमा आदि से पीड़ित 2584 मरीज इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे, इसमें से 34 की मौत हो गई जबकि 60 मरीजों को गंभीर हालत में रेफर किया गया है। सर्दी के मौसम में होने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए आज से दस्तक अभियान को शुभारंभ होने जा रहा है। यह अभियान 29 जनवरी तक चलेगा। चार हजार स्वास्थ्य कर्मचारी अभियान से जुड़कर लोगों को बीमारियों के प्रति जागरूक करेंगे। घर-घर पहुंचने वाली स्वास्थ्य विभाग की टीमें न केवल मरीजों को जागरूक करेंगी बल्कि मरीजों को दवाइयां भी वितरित करेंगी।
विज्ञापन

-----
किस ब्लॉक में कितने घरों पर पहुंचेंगी टीमें
ब्लॉक टीमे घर जिनका होना है सर्वे
बरनाहल 47 39141
बेवर 75 30388
घिरोर 58 28045
जागीर 35 41323
करहल 55 19081
किशनी 71 40742
कुरावली 60 31103
मैनपुरी ग्रामीण 72 33947
मैनपुरी शहर 52 43952
सुल्तानगंज 75 340238
-----------
टीकाकरण पर दिया जाएगा विशेष ध्यान
दस्तक अभियान के तहत घर-घर पहुंचने वाली टीमों का कोरोना टीकाकरण पर भी विशेष जोर होगा। टीमें यह भी दर्ज करेंगी कि किस घर में कितने लोगों ने टीकाकरण कराया है। कितने लोगों ने पहली डोज ली है, कितनों ने दोनों डोज लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
इन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी
स्वास्थ्य और महिला-बाल विकास की संयुक्त टीम द्वारा घर-घर जाकर जांच की जाएगी। हर गांव में एएनएम, आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ता की टीम गठित की गई है। टीम में एएनएम को उपचार, जांच और परामर्श के लिए दस्तक किट प्रदान किए गए हैं। खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों को चिन्हित किया जाएगा। प्लस ऑक्सीमीटर और थर्मल स्क्रीनिंग की जांच में जो भी गंभीर पाए जाएंगे उन्हें चिन्हित कर भर्ती कराया जाएगा।

-----
बीमारियों की रोकथाम के लिए दस्तक अभियान शुरू किया जा रहा है। अभियान में जहां बीमारियों की रोकथाम की जाएगी वहीं टीकाकरण की भौतिक स्थिति का सत्यापन भी होगा।
डॉ.पीपी सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed