फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dasharatha gave up his life in the loss of Shri Ram.

श्रीराम के व्योग में दशरथ ने त्यागे तड़प तड़प कर प्रांण

Tue, 12 Oct 2021 07:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
Dasharatha gave up his life in the loss of Shri Ram.
मैनपुरी। श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आगरा रोड रामलीला मैदान में चल रही रामलीला में मंगलवार को केवट संवाद, दशरथ मरण और चित्रकूट में भरत मिलाप लीला का मंचन किया गया। वन गमन पदयात्रा का शुभारंभ भीमसेन मंदिर से पं. शील नामाचार्य और साहेबलाल तिवारी ने भगवान के स्वरूपों का पूजन और आरती उतारकर कराया।
विज्ञापन

भगवान राम लक्ष्मण और सीता के साथ वन गमन के क्रम में मंदिर भीमसेन जी महाराज से पद यात्रा के रूप में निकले। यह पद यात्रा मुकुट बिहारी रोड होती हुई, करहल रोड, बड़ा चौराहा, डाकखाना चौराहा, घंटाघर चौराहा, कटरा मोहल्ला होती हुई मोहल्ला मिश्राना स्थित विजय कुमार सराफ के आवास पर पहुंची। यहां भगवान के स्वरूपों की पूजा अर्चना की गई। इसके बाद वन जाते समय गंगा नदी को पार करने के लिए केवट से अनुरोध करते हैं। केवट भगवान राम को पहचान जाता है और उनके चरणों को धोकर पानी पीकर अपना परलोक सुधारने के बाद ही राम को गंगा पार कराता है। इधर अयोध्या में राम, लक्ष्मण और सीता के वियोग में राजा दशरथ अपने प्राण त्याग देते हैं। ननिहाल से भरत और शत्रुघ्न को बुलाया जाता है। भरत को जब सारी घटना की जानकारी होती है तो वह राम को वापस लाने वन की ओर प्रस्थान करते हैं। चित्रकूट में राम और भरत का मिलन होता है भरत के काफी अनुनय विनय के बाद भी भगवान राम वापस अयोध्या जाने को तैयार नहीं होते तब राम की खड़ाऊं लेकर वापस अयोध्या लौटते हैं।
विज्ञापन

इस दौरान पं. जगन्नाथ मिश्रा, विजय कुमार सराफ, सुरेश चंद्र बीनू बंसल, रमेश चंद्र सराफ, वीर सिंह भदौरिया, अशोक गुप्ता पप्पू, सौरभ सराफ, अजय गुप्ता, प्रशोत मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed