फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Daroga exposes police station incharge false cases are filed abuses are received on refusal

यूपी पुलिस के दरोगा का दर्द: थाना प्रभारी देते हैं गंदी गालियां, जीना कर दिया हराम...आपबीती बताते हुए रो पड़ा

Mon, 13 May 2024 12:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 13 May 2024 12:33 PM IST
सार

दरोगा ने थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दरोगा ने बताया कि थाना प्रभारी उसे गालियां देकर बेइज्जत करते हैं। झूठे मुकदमे और रकम की मांग भी की जाती है। 

 

विज्ञापन
Daroga exposes police station incharge false cases are filed abuses are received on refusal
दरोगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना डौकी में तैनात दरोगा ने थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दरोगा ने एक वीडियो भी बनाया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दरोगा ने बताया कि किस तरह झूठे मुकदमे में एफआर लगाई गई। आरोप ये भी है कि थाना प्रभारी गालियां देकर उसे बेइज्जत करते रहते हैं। 
विज्ञापन


थाना डौकी में तैनात दरोगा पुनीत ने थाना प्रभारी रामपाल सिंह पर गालियां देकर बेइज्जत करने का आरोप लगाया है। बताया कि एक मुकदमे की विवेचना उनके द्वारा की गई, जिसमें साक्ष्य न मिलने के कारण एफआर लगा दी। इसी बात से खफा होकर थाना प्रभारी गंदी-गंदी गालियां देते हैं।  
विज्ञापन


थाना प्रभारी द्वारा रुपए मांगे जाने  और गलत मुकदमा लिखाने के भी आरोप लगाए हैं। बताया कि गलत मुकदमा लिखने की मना करने थाना प्रभारी पब्लिक और स्टाफ के सामने भी अभद्र व्यवहार करते हैं। थाना प्रभारी के इस तरह के उत्पीड़न से आहत दरोगा ने बताया कि वे उसे कलंक बताते हैं। दरोगा ने  सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर आपबीती बताई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed