फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Darbhanga-Dauraiv special train will pass via Kasganj

Agra News: वाया कासगंज गुजरेगी दरभंगा-दौराईव स्पेशल ट्रेन

Sun, 21 Apr 2024 02:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 21 Apr 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Darbhanga-Dauraiv special train will pass via Kasganj
कासगंज। रेलवे प्रशासन ने ग्रीष्मकाल में यात्रियों की भीड़ की संभावनाओं को देखते हुए एक जोड़ी दरभंगा-दौराई-दरभंगा साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष एक जोड़ी का संचालन चार मई से शुरु करेगा। यह ट्रेन वाया कासगंज होकर गुजरेगी जिससे जनपद के यात्रियों को भी इसका लाभ मिलेगा। जनसंपर्क अधिकारी गोरखपुर पंकज कुमार ने बताया कि दरभंगा-दौराई-दरभंगा साप्ताहिक ट्रेन का संचालन 4 मई से 29 जून तक किया जाएगा। ट्रेन संख्या 05537 दरभंगा-दौराई साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन 4 मई से 29 जून तक प्रत्येक शनिवार को दरभंगा से 13:15 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन गोंडा से 01:50 बजे, कासगंज से 11:40 बजे, अजमेर से 22:10 बजे छूटकर दौरई 22:30 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में ट्रेन संख्या 05538 दौराई-दरभंगा 5 मई से 30 जून तक प्रत्येक रविवार को दौराई से 23:45 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन अजमेर से 00:25 बजे, कासगंज से 09:10 बजे, बदांयू से 10:53 बजे छूटकर दरभंगा 06:50 बजे पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि इस ट्रेन में एसएलआरडी के 2, साधारण द्वितीय श्रेणी के 4, शयनयान श्रेणी के 10, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 2 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 1 कोच सहित कुल 19 कोच शामिल रहेंगे।
विज्ञापन

लालकुआं-राजकोट ट्रेन आज से चलेगी :
गर्मियों के अवकाश के दिनों में यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। इसके मद्देनजर रेलवे ने लालकुआं-राजकोट ग्रीष्मकालीन एक जोड़ी साप्ताहिक ट्रेन 21 अप्रैल संचालित होगी। ट्रेन का कासगंज जंक्शन पर 10 मिनट ठहराव रहेगा। जिसका यात्रियों को लाभ मिलेगा। ग्रीष्मकालीन ट्रेन संख्या 05045 लालकुआं से 13:10 बजे रवाना होकर 17:05 बजे कासगंज जंक्शन पहुंचेगी। यहां 10 मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन 17:15 बजे रवाना होकर अगले दिन 00:45 बजे जयपुर से रवाना होकर राजकोट 18:10 बजे पहुंचेगी। वापसी में 22 अप्रैल को ट्रेन संख्या 05046 राजकोट से 22:30 बजे रवाना होकर कासगंज 23:35 बजे पहुंचेगी और 10 मिनट के ठहराव के बाद 23:45 बजे रवाना होकर अगले दिन लालकुआं पर 04:05 बजे पहुंचेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed