{"_id":"6190051b58dd68022333d7e7","slug":"dap-distribution-could-not-happen-due-to-lack-of-otp-agra-news-agr5145210177","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओटीपी के अभाव में नहीं हो सका डीएपी वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओटीपी के अभाव में नहीं हो सका डीएपी वितरण
विज्ञापन
फिरोजाबाद ! नंदपुर साधन सहकारी समिति हाथवंत पर डीएपी की जानकारी होने पर किसानों की भीड़
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। जिले की साधन सहकारी समितियों पर शनिवार को डीएपी पहुंच गई। हालांकि ओटीपी के अभाव में वितरण शुरू नहीं हो सका और किसानों को बैरंग लौटना पड़ा। हालांकि किसान बाजार से किसानों ने आधार कार्ड के माध्यम से डीएपी की खरीदारी की। सहायक निबंधक सहकारिता ने कहा कि समितियों पर ओटीपी नंबर पहुंचने के साथ डीएपी वितरण शुरू करा दिया जाएगा।
जिले में आलू, गेहूं, जौ और लहसुन की फसल की बुवाई में जुटे किसानों को वर्तमान में डीएपी की सख्त जरूरत है। जिले में बृहस्पतिवार को डीएपी समाप्त हो गई तो शुक्रवार को किसानों को समितियों से बैरंग लौटना पड़ा था। हालांकि शुक्रवार को ही 2656 एमटी डीएपी की रैक जिले में आ गई थी। शनिवार को जिले की अधिकांश साधन सहकारी समितियों के साथ किसान बाजार पर डीएपी पहुंच गई। जानकारी पर बड़ी संख्या में किसान डीएपी के लिए साधन सहकारी समितियों और किसान बाजार पर एकत्रित हो गए।
हालांकि समितियों पर ओटीपी नंबर नहीं आने के कारण किसानों को डीएपी नहीं मिल सकी। वहीं किसान बाजार के साथ एग्री जंक्शन पर स्टाफ डीएपी की बिक्री करता नजर आया। किसानों का कहना था कि डीएपी आने की सूचना पर आए थे लेकिन वितरण शुरू नहीं हो सका है। सहायक निबंधक सहकारिता विवेक यादव ने कहा कि जिले की अधिकांश साधन सहकारी समितियों पर डीएपी पहुंच गई है। शनिवार को ओटीपी नहीं पहुंचने के कारण वितरण शुरू नहीं हो सका। उन्होंने जिले के सभी सचिवों से कहा है कि किसानों को डीएपी का वितरण करें।