फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DAP caught on bills of salt and refined in Agra was sent from transport company in Muzaffarnagar

Agra News: डीएपी की कालाबाजारी में ट्रांसपोर्टर की भूमिका संदिग्ध, मुजफ्फरनगर से आई थी पकड़ी गई 500 बोरी खाद

Mon, 07 Oct 2024 08:35 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 07 Oct 2024 08:35 AM IST
सार

आगरा में डीएपी की कालाबाजारी में ट्रांसपोर्टर की भूमिका संदिग्ध है। किरावली में पकड़ी गई 500 बोरी खाद मुजफ्फरनगर से भेजी गई थी। 

विज्ञापन
DAP caught on bills of salt and refined in Agra was sent from transport company in Muzaffarnagar
डीएपी की कालाबाजारी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी आगरा के किरावली में नमक और रिफाइंड के बिलों पर पकड़ी गई डीएपी मुजफ्फरनगर की ट्रांसपोर्ट कंपनी से भेजी गई थी। इस मामले में ट्रांसपोर्टर की मिलीभगत भी हो सकती है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के बाद कृषि विभाग से जीएसटी के लिए भरे गए इनवॉइस सहित अन्य कागजात मांगे हैं। पुलिस का कहना है कि डीएपी खाद की कालाबाजारी में ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक से भी पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन


किरावली मंडी के पास एसडीएम ने शुक्रवार की रात छापा मारकर ट्राला से 500 बोरी डीएपी बरामद की थी। ट्रॉला चालक अनूप गुर्जर ने पूछताछ में बताया कि मुजफ्फरनगर की बालाजी ट्रांसपोर्ट कंपनी ने नमक और रिफाइंड के इनवॉइस बिल उसे दिए थे। मालिक सचिन है। माल का लदान मुराद नगर, गाजियाबाद से किया गया।
विज्ञापन


पुलिस का मानना है कि जहां से बिल जेनरेट किए गए, उन्हें जानकारी रही होगी कि डीएपी (खाद) का लदान किया जाना है। पर, बिल में गलत माल जानबूझकर दर्शाया गया ताकि चेकिंग में डीएपी नहीं पकड़ी जा सके। ट्रक चालक को माल किरावली मंडी पर उतारने के लिए कहा गया था। ऐसे में खाद को दूसरे ट्रक में लोड कराने वाले संजय और आशु की तलाश पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकदमे में ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक सचिन को भी नामजद किया गया है। दोनों एसडीएम का छापा पड़ने के बाद ट्रक लेकर भाग निकले थे। पकड़ी गई खाद के नमूने भी जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजे गए हैं। डीसीपी सोनम कुमार का कहना है कि पुलिस प्रशासन की टीम ने डीएपी की बोरियां पकड़ी थीं। इस मामले में जांच की जा रही है। बिल फर्जी हैं या असली यह जांच के बाद पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed