कासगंज। अग्रवाल महिला सभा के द्वारा डांडिया नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लेकर डांडिया नृत्य कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। महिलाओं की अलग अलग टोलियां बनी थीं। नृत्य के दौरान हर टोली एक दूसरे पर भारी नजर आ रही थी। डांडिया नृत्य का मनोहारी प्रस्तुतीकरण देखकर दर्शक महिलाएं भी मंत्र मुग्ध नजर आईं।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विभा अग्रवाल ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद डांडिया शुरू हुआ। अग्रवाल समाज की महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम के बीच में क्विज कांटेस्ट भी आयोजित किया। 30 प्रतिभागी महिलाओं ने डांडिया किया। डांडिया नृत्य देखकर दर्शक महिलाएं काफी मंत्रमुग्ध हुईं और पंडाल तालियों से गूंजता रहा। अध्यक्ष नीता तायल, प्रीती तायल, नैना अग्रवाल, अर्चना गर्ग, रूचि अग्रवाल, डिंपल अग्रवाल, डौली अग्रवाल, मनीषा तायल, रीता अग्रवाल, पूनम गर्ग, अनुराधा, मयूरी अग्रवाल, दीपा अग्रवाल, रचिता अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, मीनू बंसल सहित बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज के लोग मौजूद रहे।