{"_id":"60f06f588ebc3ec1ff0903b7","slug":"danahar-police-found-the-missing-teenager-a-week-ago-mainpuri-news-agr49995597","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह पूर्व गायब हुए किशोर को दन्नाहार पुलिस ने ढूंढ निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सप्ताह पूर्व गायब हुए किशोर को दन्नाहार पुलिस ने ढूंढ निकाला
विज्ञापन
दन्नाहार। थाना पुलिस ने ऑपरेशन तलाश के तहत करीब एक सप्ताह पूर्व गायब हुए एक किशोर को ढूंढ लिया। पूछताछ में उसने परिजनों की फटकार से नाराज होकर घर छोड़ने की बात कही। पुलिस ने किशोर को उसके घरवालो की सुपुदर्गी में दिया है।
थाना क्षेत्र के गांव अवाहार निवासी राजकुमार का 15 वर्षीय पुत्र शीलेश कुमार सात जुलाई को विघरई स्थित एक पेट्रोल पंप से डीजल लेने गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों की ओर से तलाश के बाद अगवा किए जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। प्रभारी निरीक्षक ओमहरी बाजपेई को बुधवार शाम सूचना मिली कि शीलेश गांव कल्होर पुवां के पास मौजूद है।
इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने शीलेश को ढूंढ निकाला। थाने लाकर पूछताछ करने पर उसने बताया कि परिजनों की फटकार से नाराज होकर वह घर छोड़ कर गया था। किशोर के मिलने की जानकारी उसके परिजनों को दी गई। प्रभारी निरीक्षक ने उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
किशोर को अगवा किए जाने का मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस ने किशोर को ढूंढने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। उसने नाराज होकर घर से जाने की जानकारी दी है।
अभय नारायण राय, सीओ सिटी।