Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dalit Groom Assaulted During Wedding Procession Three Accused Arrested

यूपी: अनुसूचित जाति के दूल्हे को घोड़ी से गिराकर पीटा, तीन आरोपी गिरफ्तार; गांव में तनाव

Sun, 29 Nov 2026 04:17 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 29 Nov 2026 04:17 PM IST
सार

दूल्हे से मारपीट के बाद गांव में तनाव की स्थिति है। पुलिस गश्त कर रही है। साथ ही एलआईयू और पुलिस विभाग हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस घटना के बाद से ही भागे हुए आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Dalit Groom Assaulted During Wedding Procession Three Accused Arrested
बरात में हंगामा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के जगनेर के गांव वीरभान में शनिवार को भी तनाव बना रहा। पुलिस ने गलियों में भी गश्त की। वहीं अनुसूचित जाति के दूल्हे को घोड़ी से गिराकर पीटने और बरातियों से मारपीट करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे गांव वीरभान में बरात में डीजे पर बज रहे एक गाने की वजह से विवाद हुआ। इसके बाद गांव के कुछ युवकों और बाहर से बुलाए गए लोगों ने दूल्हे व बरातियों के साथ मारपीट की थी। शुक्रवार को दुल्हन के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आठ नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। घटना के बाद से गांव में तनाव है लेकिन पुलिस की मौजूदगी से किसी तरह का कोई हंगामा नहीं हुआ। सुरक्षा के मद्देनजर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन


गांव की गलियों में पुलिस लगातार पैदल गश्त कर रही है। साथ ही एलआईयू और पुलिस विभाग हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस घटना के बाद से ही आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने तीन आरोपियों सत्यम, वासुदेव और हरिओम निवासी नगला वीरभान को गिरफ्तार किया है। शनिवार दोपहर एसीपी खेरागढ़ सुनीता चौहान और एसीपी फतेहाबाद प्रीता दुबे ने ग्राम वीरभान पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित पक्ष और अनुसूचित समाज के परिजन से मुलाकात कर निष्पक्ष कार्रवाई और सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। शेष आरोपियों की तलाश जारी है। फिलहाल गांव में शांति एवं कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। -सचिंद्र पटेल, अपर पुलिस आयुक्त
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed