फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dakshinanchal's billing app will be closed till 2 am on 26 July there will be problems on 29th as well

DVVNL: दक्षिणांचल का बिलिंग एप 26 जुलाई की रात दो बजे तक बंद, 29 को भी होगी परेशानी

Fri, 25 Jul 2025 12:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 25 Jul 2025 12:21 PM IST
सार

दक्षिणांचल का बिलिंग एप  डाटा सेंटर पर स्विच ओवर करने के कारण रात 10 बजे से चार घंटे के बंद रहेगा। 29 जुलाई को भी परेशानी रहेगी। 

 

विज्ञापन
Dakshinanchal's billing app will be closed till 2 am on 26 July there will be problems on 29th as well
बिजली का बिल - फोटो : एक्स@gharkekalesh

विस्तार

दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डीवीवीएनएल) का बिलिंग एप 26 जुलाई की रात 10 बजे से दो बजे तक बंद रहेगा। चार घंटों के लिए डाटा सेंटर से डाटा रिकवरी सेंटर पर स्विच ओवर की कार्यवाही की जाएगी। इस वजह से बिलिंग, मीटरिंग, बिल संबंधी सभी काम, ऑनलाइन भुगतान, यूपीपीसीएल मोबाइल एप, स्मार्ट मीटर रिचार्ज सेवाएं, नए कनेक्शन के लिए आवेदन आदि सेवाएं ठप रहेंगी।
विज्ञापन


डीवीवीएनएल के अधीक्षण अभियंता-आईटी हरीश चौधरी ने बताया कि 26 जुलाई को चार घंटे तक स्विच ओवर के काम के बाद 29 जुलाई को भी चार घंटे के लिए बिलिंग एप बंद रहेगा। 29 जुलाई को भी रात 10 बजे से दो बजे तक बिलिंग एप बंद रहने से सेवाओं का संचालन ठप रहेगा। ऐसे में जिन्हें झटपट पोर्टल से नए संयोजन के लिए आवेदन करना है या अपने स्मार्ट मीटर को रिचार्ज करना है, वह स्विच ओवर के समय से पहले ही कर लें।
विज्ञापन


इन जिलों पर पड़ेगा असर
दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के तहत 21 जिलों आगरा, मथुरा, मैनपुरी, अलीगढ़, हाथरस, इटावा, एटा, फरूर्खाबाद, फिरोजाबाद, कानपुर, बांदा, झांसी, कानपुर देहात, कन्नौज, जालौन, उरई, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर, चित्रकूट, कासगंज में बिलिंग एप के जरिये यह सभी काम नहीं हो सकेंगे। दक्षिणांचल डिस्कॉम इन जिलों में 4,38,42,782 लोगों तक बिजली पहुंचा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed