फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dairy product manufacturers evaded taxes worth Rs 700 crore

Agra News: डेयरी उत्पाद निर्माताओं ने की 700 करोड़ रुपये की कर चोरी

Wed, 21 Jan 2026 03:10 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 03:10 AM IST
विज्ञापन
Dairy product manufacturers evaded taxes worth Rs 700 crore
भेाले बाबा ग्रुप के मालिक का घर
आगरा। डेयरी उत्पाद बनाने वाली भोले बाबा व दाऊजी ग्रुप समेत पांच फार्मों पर 15 जनवरी से शुरू हुई आयकर विभाग की जांच मंगलवार को समाप्त हो गई। पांच दिन चली लंबी जांच के बाद सभी फर्मों में करीब 700 करोड़ रुपये की कर चोरी सामने आई है। वहीं, हैदराबाद स्थित केंद्रीय लैब भेजे गए दाऊजी फर्म के घी के सैंपल में मिलावट की पुष्टि के बाद आयकर विभाग ने आधिकारिक रूप से भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) को जानकारी दे दी है। बाकी फर्मों के सैंपल में मिलावट की बात सामने नहीं आई है।
विज्ञापन

दरअसल, आयकर विभाग को कुछ समय से सूचना मिल रही थी कि कई दुग्ध उत्पाद बनाने वाली फर्में मिलावटी उत्पादों को कागजों में देसी घी दिखाकर कर चोरी कर रही हैं। कर चोरी और आम लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ की दोहरी मार से निपटने के लिए आयकर महानिदेशक लखनऊ के नेतृत्व में आयकर विभाग की टीमों ने 15 जनवरी की सुबह सात बजे से दाऊजी मिल्क फूड्स प्राइवेट लिमिटेड और पोद्दार मिल्क फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के आवासीय और व्यावसायिक परिसरों पर छापा मारकर जांच शुरू की।
विज्ञापन

इस दौरान दाऊजी ग्रुप की दौसा स्थित फैक्टरी से लिए गए सैंपल को एफएसएसएआई की प्रयोगशाला भेजा गया। जांच में नमूने निम्न स्तर के पाए गए। पोद्दार ग्रुप के सैंपल की प्रारंभिक रिपोर्ट सामान्य आई, जिसके बाद विभाग ने वहां कर चोरी के एंगल से जांच की। वहीं, भोले बाबा मिल्क फूड इंडस्ट्रीज लिमिटेड, भोले बाबा मिल्क फूड इंडस्ट्रीज धौलपुर प्राइवेट लिमिटेड, बीकानेर के आशीष अग्रवाल ग्रुप और जोधपुर के मलानी ग्रुप के परिसरों पर भी आयकर टीमों ने दस्तक दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान भारी मात्रा में हीरे, सोना-चांदी के जेवरों के अलावा कई करोड़ रुपये की नकदी बरामद की गई। इन पर कारोबारी कोई जवाब नहीं दे सके। आयकर के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बिना रिकाॅर्ड की खरीद-बिक्री के अलावा अघोषित विदेशी निवेश और अघोषित खर्च के साक्ष्य मिले हैं। साथ ही तलाशी के दौरान कागजों पर खरीद-बिक्री दिखाई गई। असल में किसी प्रकार का स्टॉक का परिवहन ही नहीं हुआ।

ऐसे में इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) की चोरी के भी साक्ष्य मिले हैं। विभाग अब अन्य विभागों के साथ समन्वय कर आगे जांच करने पर विचार कर रहा है। बता दें, 15 जनवरी से 200 से अधिक आयकर अधिकारियों-कर्मचारियों की टीमें दिल्ली, आगरा, धौलपुर, कानपुर देहात, अलीगढ़, सिरसागंज, दौसा, बीकानेर और जोधपुर सहित देशभर के 35 ठिकानों पर जांच कर रही थीं। फिलहाल टीमों की सर्च खत्म हो चुकी है। अब अधिकारी हर फर्म की अलग-अलग टैक्स चोरी के निर्धारण करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed