{"_id":"63f8532ccc8d02ee6d0b2d2a","slug":"dabang-did-not-allow-the-procession-of-the-scheduled-caste-groom-in-etah-crme-news-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: दबंगों ने नहीं चढ़ने दी दूल्हे की बरात, धमकी दी- बैंड बजाया तो मार दिए जाओगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दबंगों ने नहीं चढ़ने दी दूल्हे की बरात, धमकी दी- बैंड बजाया तो मार दिए जाओगे
Fri, 24 Feb 2023 11:33 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 24 Feb 2023 11:33 AM IST
सार
बरात न निकलने देने की सूचना पर थाना पुलिस गांव में पहुंच गई। इसके बाद परिजनों ने पूरा मामला पुलिस को बताया।
विज्ञापन
दबंगों ने नहीं चढ़ने दी दूल्हे की बरात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में दबंगों ने अनुसूचित जाति के दूल्हे की बरात नहीं निकलने दी। मामले ने तूल पकड़ लिया। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस की मौजूदगी में बरात तो निकली, लेकिन बाद में दबंगों के आक्रोश का शिकार लड़की के घरवालों को होना पड़ा। बताया गया है कि लड़की के घरवालों को दबंगों ने पीट दिया, जिसके बाद पुलिस ने छह नामजद व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मारहरा थाना क्षेत्र के गांव लालपुर देहामाफी में बुधवार की रात गाजियाबाद से अनुसूचित जाति का दूल्हा बरात लेकर आया। दबंगों ने बरात चढ़ने से रोक दी। बैंड में साथ चल रहे जेनरेटर के तार निकाले दिए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और बरात चढ़वाई, लेकिन पुलिस के जाने के बाद दबंगों ने परिजन को पीट दिया।
जिला गाजियाबाद स्वदेशी चौक विजयनगर कॉलोनी निवासी धीरेंद्र राव गौरव बरात लेकर गांव लालपुर देहामाफी पहुंचा था। यहां रात करीब 11:30 बजे बैंड-बाजों के साथ बरात चढ़ रही थी। दुल्हन शशि के पिता रामप्रकाश ने बताया कि बरात चढ़ने के दौरान गांव के ही करू सिंह, विवेक, इसका भाई कौशल, टिन्नू, टिंकू, शिवम सिकरवार आदि आए और जेनरेटर के तार निकाल कर फेंक दिए।
विज्ञापन
इसके बाद बरात नहीं चढ़ाने की धमकी दी। कहा गया कि तुमको पता नहीं कि गांव किस जाति के लोगों का है, यहां बरात नहीं चढ़ने दी जाती है। बताया कि इसके बाद 112 नंबर और क्षेत्राधिकारी सदर को कॉल किया गया। तब गांव में पुलिस पहुंची। इस पर दबंग भाग गए और पुलिस द्वारा बरात चढ़वा दी गई। बरात चढ़वाकर इधर पुलिस गई और उधर दबंगों ने घर में धाबा बोलकर रिश्तेदारों को धमकाया और परिजन की पिटाई कर दी।
सीओ सदर सुधांशु शेखर ने बताया कि अनुसूचित जाति के युवक की बरात को रोका गया था। परिजन द्वारा दी गई सूचना पर बरात को चढ़वाया गया। दुल्हन के पिता की तहरीर पर छह नामजद व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
मारहरा थाना क्षेत्र के गांव लालपुर देहामाफी में बुधवार की रात गाजियाबाद से अनुसूचित जाति का दूल्हा बरात लेकर आया। दबंगों ने बरात चढ़ने से रोक दी। बैंड में साथ चल रहे जेनरेटर के तार निकाले दिए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और बरात चढ़वाई, लेकिन पुलिस के जाने के बाद दबंगों ने परिजन को पीट दिया।
विज्ञापन
जिला गाजियाबाद स्वदेशी चौक विजयनगर कॉलोनी निवासी धीरेंद्र राव गौरव बरात लेकर गांव लालपुर देहामाफी पहुंचा था। यहां रात करीब 11:30 बजे बैंड-बाजों के साथ बरात चढ़ रही थी। दुल्हन शशि के पिता रामप्रकाश ने बताया कि बरात चढ़ने के दौरान गांव के ही करू सिंह, विवेक, इसका भाई कौशल, टिन्नू, टिंकू, शिवम सिकरवार आदि आए और जेनरेटर के तार निकाल कर फेंक दिए।
विज्ञापन
इसके बाद बरात नहीं चढ़ाने की धमकी दी। कहा गया कि तुमको पता नहीं कि गांव किस जाति के लोगों का है, यहां बरात नहीं चढ़ने दी जाती है। बताया कि इसके बाद 112 नंबर और क्षेत्राधिकारी सदर को कॉल किया गया। तब गांव में पुलिस पहुंची। इस पर दबंग भाग गए और पुलिस द्वारा बरात चढ़वा दी गई। बरात चढ़वाकर इधर पुलिस गई और उधर दबंगों ने घर में धाबा बोलकर रिश्तेदारों को धमकाया और परिजन की पिटाई कर दी।
दबंग बोले, बरात चढ़ाओगे तो मार दिए जाओगे
पिता की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि दबंगों ने कहा था कि अगर बरात चढ़ाओगे तो सभी मार दिए जाओगे। इनकी दहशत की वजह से शादी की रस्में भी रुक गईं और बरात नहीं चढ़वा सके। अगर बरात चढ़ाई जाती तो दबंगों द्वारा गोलियां चला दी जातीं।सीओ सदर सुधांशु शेखर ने बताया कि अनुसूचित जाति के युवक की बरात को रोका गया था। परिजन द्वारा दी गई सूचना पर बरात को चढ़वाया गया। दुल्हन के पिता की तहरीर पर छह नामजद व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। मामले की जांच की जा रही है।