{"_id":"62d2585897e7ab3b6d7936df","slug":"dabang-assaulted-bus-driver-and-also-broke-glass-of-bus-mathura-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: फिल्मी स्टाइल में रोडवेज बस के आगे लगाई बाइक, तोड़े शीशे, चालक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: फिल्मी स्टाइल में रोडवेज बस के आगे लगाई बाइक, तोड़े शीशे, चालक को पीटा
Sat, 16 Jul 2022 11:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 16 Jul 2022 11:49 AM IST
सार
चालक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद आरोपी ने बस चालक के साथ मारपीट की और बस के शीशे भी तोड़ दिए।
विज्ञापन
बस की टूटे हुए शीशे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के थाना मांट क्षेत्र के अंतर्गत मांट-राया मार्ग पर नन्दनगरिया मोड़ पर एक दबंग ने रोडवेज बस के सामने बाइक लगाकर बस के शीशे को तोड़ दिए। इस दौरान आरोपी ने बस चालक से मारपीट भी की। इस मामले में पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
गांव हरनौल निवासी सत्यदेव सिंह शनिवार को रोडवेज बस को लेकर हरनौल से मथुरा जा रहा था। बताया गया है कि नन्द नगरिया के रहने वाले रंजीत सिंह से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। रंजीत सिंह ने बस के आगे बाइक लगाकर बस को रोक लिया और बस में चढ़ गया।
आरोपी ने चालक से मारपीट कर दी और रोडवेज बस के शीशे भी तोड़ दिए। क्षतिग्रस्त बस को लेकर बस चालक थाना मांट पहुंचा और मामले की तहरीर मांट पुलिस को दी। मांट थाना प्रभारी निरीक्षक रामशंकर गौतम ने बताया कि बस चालक द्वारा तहरीर दी गई है, जिसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है।