फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dabang assaulted bus driver and also broke glass of bus Mathura news

Mathura: फिल्मी स्टाइल में रोडवेज बस के आगे लगाई बाइक, तोड़े शीशे, चालक को पीटा

Sat, 16 Jul 2022 11:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 16 Jul 2022 11:49 AM IST
सार

चालक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद आरोपी ने बस चालक के साथ मारपीट की और बस के शीशे भी तोड़ दिए। 

विज्ञापन
Dabang assaulted bus driver and also broke glass of bus Mathura news
बस की टूटे हुए शीशे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के थाना मांट क्षेत्र के अंतर्गत मांट-राया मार्ग पर नन्दनगरिया मोड़ पर एक दबंग ने रोडवेज बस के सामने बाइक लगाकर बस के शीशे को तोड़ दिए। इस दौरान आरोपी ने बस चालक से मारपीट भी की। इस मामले में पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


गांव हरनौल निवासी सत्यदेव सिंह शनिवार को रोडवेज बस को लेकर हरनौल से मथुरा जा रहा था। बताया गया है कि नन्द नगरिया के रहने वाले रंजीत सिंह से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। रंजीत सिंह ने बस के आगे बाइक लगाकर बस को रोक लिया और बस में चढ़ गया।
विज्ञापन


आरोपी ने चालक से मारपीट कर दी और रोडवेज बस के शीशे भी तोड़ दिए। क्षतिग्रस्त बस को लेकर बस चालक थाना मांट पहुंचा और मामले की तहरीर मांट पुलिस को दी। मांट थाना प्रभारी निरीक्षक रामशंकर गौतम ने बताया कि बस चालक द्वारा तहरीर दी गई है, जिसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed