{"_id":"69b1dd4c42f1726b9305ab97","slug":"cylinder-booking-stopped-uproar-at-gas-agencies-agra-news-c-25-1-agr1036-1007456-2026-03-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"LPG Shortage Crisis: सर्वर ठप से अटकी गैस बुकिंग, जानिए कैसे मिलेगा एलपीजी सिलिंडर; इन नंबर को अभी कर लें नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LPG Shortage Crisis: सर्वर ठप से अटकी गैस बुकिंग, जानिए कैसे मिलेगा एलपीजी सिलिंडर; इन नंबर को अभी कर लें नोट
Thu, 12 Mar 2026 01:34 PM IST
आगरा ब्यूरो
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 01:34 PM IST
सार
आईओसी का सर्वर ठप होने से आगरा में गैस सिलिंडर की बुकिंग प्रभावित हो गई, जिससे उपभोक्ताओं को एजेंसियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि एलपीजी की कमी नहीं है, बुकिंग होते ही 24 घंटे के भीतर सिलिंडर उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
शाहगंज क्षेत्र स्थित गैस एजेंसी पर बुकिंग के लिए मारामारी और हंगामा करते लोग। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम एशिया में युद्ध से एलपीजी की किल्लत शुरू हो गई है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) का सर्वर ठप होने से सिलिंडर की बुकिंग नहीं हो रही है। वहीं संकट के बीच 75 हजार पीएनजी कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं के सिलिंडर की बुकिंग कराने से दबाव और बढ़ गया है। बुधवार को बिचपुरी, शाहगंज, यमुनापार, दयालबाग स्थित गैस एजेंसियों पर बुकिंग कराने पहुंचे उपभोक्ताओं को जब सिलिंडर नहीं मिला तो हंगामा कर दिया। इस दौरान एजेंसी संचालकों से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
जिले में 85 गैस एजेंसी हैं जिनके यहां एलपीजी के करीब 13,065,80 कनेक्शन हैं, जबकि 75,233 पीएनजी कनेक्शन वाले उपभोक्ता हैं। ईरान पर अमेरिका-इस्राइल के हमले के बाद शुरू हुए युद्ध से गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई है। संकट से निपटने के लिए सरकार ने सिलिंडर बुकिंग का समय बढ़ाकर 25 दिन कर दिया है। बीते दो दिन से आईओसी का सर्वर ठप होने से दिक्कत और बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस बुकिंग के लिए नंबर लगाने पर भी कोई रिस्पांस नहीं मिल रहा है। इससे एजेंसी के गोदाम और कार्यालय पहुंच रहे हैं। घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी बुकिंग न होने पर बुधवार को लोगों ने कई एजेंसियों के बाहर हंगामा किया। संचालकों से तीखी नोकझोंक भी हुई। आईओसी के जिला नोडल अधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि एलपीजी सिलिंडर की कोई कमी नहीं है। बुकिंग के लिए एकदम भार बढ़ने से सर्वर में दिक्कत हुई है। ये समस्या जल्द ठीक हो जाएगी।
गैस वितरकों का कहना है कि पीएनजी की आपूर्ति भरपूर होने पर भी लोग एलपीजी सिलिंडर के लिए बुकिंग करा रहे हैं। इससे सर्वर पर 75 हजार उपभोक्ताओं का अतिरिक्त भार बढ़ गया है। सर्वर ठप होने की एक वजह यह भी है। ऑल इंडिया एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स फेडरेशन आगरा संभाग के अध्यक्ष विपुल पुरोहित ने बताया कि सामान्य दिनों में प्रतिदिन 28-30 हजार सिलिंडर की बुकिंग होती थी, लेकिन अब इसकी संख्या कई गुना बढ़ गई है। गैस की कोई किल्लत नहीं है।
उपभोक्ताओं ने बयां किया दर्द
तीन दिन से काट रहा चक्कर
खेरिया मोड़ निवासी सुरेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि फोन से सिलिंडर बुक नहीं होने के कारण तीन दिन से एजेंसी के चक्कर काट रहा हूं, फिर भी बुकिंग नहीं हो पा रही है। सिलिंडर भी खत्म हो गया है। घर में खाना बनाने की समस्या खड़ी हो गई है।

नहीं मिल पा रहा सिलिंडर
कारगिल पेट्रोल पंप रोड निवासी संतोष कुमार का कहना है कि दो दिन से गैस बुकिंग के लिए नंबर मिला रहा हूं, लेकिन नंबर कार्य नहीं कर रहा है। कोई रिस्पांस नहीं दे रहा है। ऐसे में गैस एजेंसी के कार्यालय गया तो सर्वर ठप होने के कारण कंप्यूटर से भी बुकिंग नहीं हो पा रही है। - ,

बुकिंग के बाद 24 घंटे में दे रहे सिलिंडर
ऑल इंडिया एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स फेडरेशन के अध्यक्ष विपुल पुरोहित ने कहा कि सर्वर की दिक्कत से बुकिंग नंबर और कंप्यूटर कार्य नहीं कर रहे हैं। बुकिंग के बाद 24 घंटे में सिलिंडर की आपूर्ति कर रहे हैं। बुकिंग के बाद डीएसी नंबर मिलता है, ये नहीं होने पर सिलिंडर आपूर्ति नहीं कर सकते हैं।

सर्वर की दिक्कत से कार्यालय में लग रही भीड़
एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष सिकरवार ने बताया कि सर्वर की दिक्कत के कारण गैस एजेंसी का बुकिंग नंबर कार्य नहीं कर रहा है। इस कारण लोग एजेंसी पर आ रहे हैं। यहां भी यहीं दिक्कत हो रही है। सिलिंडर की कमी नहीं है। बुकिंग न होने से परेशानी बढ़ रही है।

पीएनजी की आपूर्ति सुचारु
ग्रीन गैस लिमिटेड के मीडिया समन्वयक प्रवीन सिंह का कहना है कि पीएनजी की आपूर्ति पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। उपभोक्ता बेवजह सिलिंडर की बुकिंग न करें। गैस की आपूर्ति में किसी प्रकार की कटाैती नहीं की जा रही है।

एलपीजी भरपूर, न हो परेशान
आईओसी जिला नोडल अधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि जिले में एलपीजी की कोई कमी नहीं है। गोदाम भरे हुए हैं। लोग अनावश्यक बुकिंग करा रहे हैं। इसके कारण सर्वर प्रभावित हो रहा है। इससे सिलिंडर आपूर्ति में भी दिक्कत आ रही है। अनावश्यक बुकिंग से बचें।

गैस न मिलने पर यहां करें शिकायत
इंडेन और एचपी गैस ग्राहक सेवा टोल फ्री नंबर - 18002333555
भारत गैस ग्राहक सेवा टोल फ्री नंबर - 1800224344
इंडेन और एचपी गैस ग्राहक सेवा टोल फ्री नंबर - 18002333555
भारत गैस ग्राहक सेवा टोल फ्री नंबर - 1800224344