फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cyclist dies in auto collision

Agra News: ऑटो की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत

Sat, 22 Jul 2023 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 22 Jul 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Cyclist dies in auto collision
कासगंज। मथुरा बरेली मार्ग पर गोरहा के निकट घर से मजदूरी करने निकले साइकिल मजदूर को ऑटो ने टक्कर मार दी। उसे अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सड़क हादसे में मौत नगला कंचन निवासी लखपत (40) की हुई। वह शनिवार की सुबह घर से मजदूरी करने के लिए निकले थे। जब वह साइकिल से सोरोंजी जा रहे थे तो गोरहा के निकट एक ऑटो ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर घायल हो गए । पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंच गई। गंभीर घायल लखपत को पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा करने की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी हरिभान सिंह ने बताया कि ऑटो की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत हुई है। हादसे के बाद ऑटो को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है।

इकलौता कमाने वाला था लखपत
सडक हादसे में मृतक मजदूर लखपत अपने घर में इकलौता ही कमाने वाला था। उसके एक भाई की मौत पांच वर्ष पूर्व बीमारी से हो गई थी। मृतक की पत्नी काजल ने बताया कि उसके पांच छोटे बच्चे हैं, अब गुजारा कैसे होगा, यह बड़ी चिंता रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed