फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cyber Fraud Send Message By Hack Facebook Id Crime News

'मैं मुसीबत में फंसा हूं कुछ रुपयों की जरूरत हैं', साइबर अपराधियों के ऐसे संदेशों के जाल में न फंसे

Mon, 04 May 2020 12:04 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 04 May 2020 12:04 AM IST
सार

मित्र और परिचितों को मैसेज कर मांगे थे 20-20 हजार रुपए

विज्ञापन
Cyber Fraud Send Message By Hack Facebook Id Crime News
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साइबर अपराधियों ने एक अधिवक्ता की फेसबुक आईडी हैक कर ली। आईडी का पासवर्ड बदल दिया। अधिवक्ता के परिचितों को मैसेंजर से मैसेज भेजकर रुपयों की जरूरत बताते हुए मांगने लगे। आईडी हैक होने का पता चलने पर अधिवक्ता के परिवार के लोगों ने अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर पोस्ट डालकर अपने मित्रों और परिचितों को सचेत किया।
विज्ञापन


आगरा के टेढ़ी बगिया निवासी अधिवक्ता की फेसबुक आईडी तीन दिन पहले हैक कर ली गई थी। उसका पासवर्ड बदलने के बाद 24 से अधिक रिश्तेदारों और परिचितों को मैसेंजर के माध्यम से मैसेज भेज दिए। कहा कि मैं मुसीबत में फंसा हुआ हूं। कुछ रुपयों की जरूरत है। अगर, आप मदद कर देंगे तो अच्छा होगा। कुछ समय बाद रुपए वापस कर दूंगा।
विज्ञापन

 
20-20 हजार रुपए की मांग शुरू कर दी। अपराधियों ने यह रकम पेटीएम या गूगल-पे एप के माध्यम से खाते में भेजने के लिए कहा। शाहदरा में रहने वाले अधिवक्ता के एक रिश्तेदार के पास भी यह मैसेज पहुंचा था। अधिवक्ता संपन्न परिवार से हैं। इसलिए रिश्तेदार को शक हो गया। उसने अधिवक्ता को इसकी जानकारी दी। इस पर अधिवक्ता ने फेसबुक पर जु़ड़े अन्य रिश्तेदारों और परिचितों से संपर्क किया तो पता चला कि उन सभी से 20-20 हजार रुपए मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ता ने अपनी फेसबुक पर साइबर अपराधियों से सावधान करने के लिए मैसेज पोस्ट करना चाहा। मगर, पासवर्ड बदल चुका था। इस कारण आईडी नहीं खोल सके। इस पर अधिवक्ता के परिवार के लोगों ने अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर मैसेज पोस्ट करके लोगों को साइबर शातिरों के प्रति सचेत किया। मामले में एत्माद्दौला थाने में तहरीर दी है। साइबर सेल को जांच दी गई है।
 
परिचित बनकर ठग रहे साइबर अपराधी 
साइबर अपराधी लगातार लोगों को ठग रहे हैं। खाते में रकम भेजने का झांसा देते हैं। खुद को परिचित बताते हैं। लोग झांसे में आ जाते हैं। अपने ई-वॉलेट पर आने वाले मैसेज को बिना पढ़े क्लिक करते हैं, जिससे खाते से रकम कट रही है।

शहर में पिछले दिनों एक प्राइवेट कर्मी, बीएसएनएल कर्मी, पीएसी कर्मचारी, छात्र के साथ ठगी हो चुकी हैं। पीड़ितों ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि रकम अब तक वापस नहीं आ सकी है। 

अनजान कॉल पर नहीं करें विश्वास 
साइबर एक्सपर्ट के मुताबिक, अनजान लोगों के कॉल पर विश्वास नहीं करना चाहिए। अगर, कोई व्यक्ति परिचित और रिश्तेदार बनकर कॉल करता है, और खाते और ई-वॉलेट में रकम भेजने की कहता है तो विश्वास नहीं करना चाहिए। फेसबुक मैसेंजर पर आने वाले रुपयों की मांग वाले मैसेज की पड़ताल करें। जिस व्यक्ति की आईडी से मैसेज आ रहा है। उससे पहले पूछताछ जरूर कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed