Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cyber Fraud of 11 Lakh in Agra: Man Trapped Through Facebook Link and WhatsApp Group

UP: मुनाफा और कमीशन का लालच, 11 लाख रुपये की इस तरह हुई ठगी; सावधान रहने की है जरूरत

Thu, 05 Feb 2026 10:55 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 05 Feb 2026 10:55 PM IST
सार

फेसबुक लिंक के जरिए व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े कागारौल निवासी व्यक्ति से साइबर ठगों ने कमीशन का लालच देकर 11 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कर खातों की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Cyber Fraud of 11 Lakh in Agra: Man Trapped Through Facebook Link and WhatsApp Group
साइबर अपराध (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फ्री-पिक

विस्तार

आगरा में साइबर अपराधियों ने कागाराैल के एक व्यक्ति से 11 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित को फेसबुक पर एक लिंक के माध्यम से व्हाट्स एप ग्रुप से जोड़ा गया। मुनाफा और कमीशन के नाम पर दो खातों की जानकारी लेकर रकम हड़प ली। अब फर्जी खाते में 12 लाख रुपये दर्शाकर 7500 रुपये की मांग की जा रही है। पीड़ित की शिकायत पर थाना साइबर क्राइम में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


अकोला, कागाराैल निवासी बिजेंद्र सिंह चाहर के साथ घटना हुई। उन्होंने पुलिस को बताया कि फेसबुक पर एक लिंक देखा था। इस लिंक पर क्लिक करने के बाद एक व्हाटस ग्रुप से जोड़ लिया गया। इसके बाद कई लोगों ने अलग-अलग नंबर से बात की। कमीशन का झांसा दिया गया। दो बैंक खातों की जानकारी ले ली। इसमें से 11 लाख रुपये धोखाधड़ी करके निकाल लिए गए। आरोपियों ने ग्रुप पर एक लिंक भी भेजा है।
विज्ञापन



इस पर क्लिक करने पर खाता दिख रहा है। इसमें 12 लाख से अधिक की रकम दर्शायी जा रही है। जब उन्होंने कॉल पर बात करने वालों से रकम देने के लिए कहा तो वो 7500 रुपये की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि खातों की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर बरतें सावधानी
डीसीपी आदित्य सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर सावधानी बरतने की जरूरत है। अंजान लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए। फोन पर किसी अंजान व्यक्ति को अपने खातों और निजी जानकारी नहीं दें। मुनाफे के लालच में नहीं आएं। साइबर अपराधी पहले कमीशन दिलाने की बात करते हैं और बाद में निवेश का लालच देते हैं। लोगों को लालच में नहीं आना चाहिए। किसी तरह की साइबर ठगी होने पर 1930 पर काल करें।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed