{"_id":"66c4d768f70cfca5460505b7","slug":"cyber-criminals-kept-advocate-under-digital-arrest-for-48-hours-in-agra-threatening-with-cbi-investigation-2024-08-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डरावना है डिजिटल अरेस्ट: अधिवक्ता भी न जान पाया हकीकत, कुढ़-कुढ़ कर बिताए 48 घंटे; हर पल था मौत के बराबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डरावना है डिजिटल अरेस्ट: अधिवक्ता भी न जान पाया हकीकत, कुढ़-कुढ़ कर बिताए 48 घंटे; हर पल था मौत के बराबर
Wed, 21 Aug 2024 06:51 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 21 Aug 2024 06:51 PM IST
सार
अधिवक्ता ने डिजिटल अरेस्ट की डरावना सच बयां किया। बताया कि वह भी हकीकत न जान पाया। सीबीआई जांच और गिरफ्तारी के भय में 48 घंटे कुढ़-कुढ़ कर बिताए। समाज में इज्जत खोने के डर से हर पल मौत के बराबर लगता था।
विज्ञापन
digital arrest
- फोटो : FREEPIK
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में साइबर अपराधियों ने वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल कुमार गोयल को 48 घंटे डिजिटल अरेस्ट रखा। मनी लॉड्रिंग केस में सीबीआई जांच और गिरफ्तारी का भय दिखाकर खाते में रकम ट्रांसफर करने का दबाव बनाया। हर घंटे का अपडेट लेते रहे। बाद में अधिवक्ता ने रकम ट्रांसफर करने से इंकार कर दिया। मामले में साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
अधिवक्ता अनिल कुमार गोयल मदिया कटरा के रहने वाले हैं। वह वर्ष 2016 में आगरा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि 18 अगस्त की सुबह 9:30 बजे एक वीडियो कॉल आया। इसमें कॉल करने वाले की आवाज सुनाई दे रही थी। मगर, चेहरा नजर नहीं आ रहा था।
विज्ञापन
उसने खुद को टेलीकॉम कंपनी का प्रतिनिधि बताया। कहा कि आपके नंबर से मैसेज भेजे जा रहे हैं। रुपयों का लेन-देन भी हो रहा है। मनी लॉड्रिंग का मामला है। आपके केस में सीबीआई जांच कर रही है। यह सुनकर अनिल कुमार घबरा गए।
कॉलर ने कॉल काटने से मना कर दिया। कॉल सीबीआई अधिकारी के पास ट्रांसफर करने की कहकर राजेश प्रधान नाम के व्यक्ति ने बात की। खुद को आईपीएस अधिकारी बताकर धमकाना शुरू कर दिया। आधार कार्ड, बैंक खाते आदि की जानकारी ले ली। बाद में कहा कि कॉल कटने पर आपको हर घंटे का अपडेट देना होगा। इस पर वह मैसेज से जानकारी देते रहे। रात तकरीबन 9 बजे तक मैसेज किए।