{"_id":"5f360f8960d46007d050ec06","slug":"cyber-crime-advodate-facebook-id-hack-demands-money-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Cyber Crime In Agra: अधिवक्ता की फेसबुक आईडी हैक कर मांगी मदद, भांजे ने भेजे रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cyber Crime In Agra: अधिवक्ता की फेसबुक आईडी हैक कर मांगी मदद, भांजे ने भेजे रुपये
Fri, 14 Aug 2020 09:44 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 14 Aug 2020 09:44 AM IST
सार
आईडी हैक होने की जानकारी पर पुलिस से शिकायत की
विज्ञापन
साइबर क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साइबर अपराधियों ने पंजाबी बाग, दयालबाग निवासी अधिवक्ता बलवीर सिंह की फेसबुक आईडी हैक कर ली। अधिवक्ता के बेटे के इलाज के लिए रुपयों की जरूरत होने का मैसेज भेजकर उनके भांजे से दस हजार रुपये जमा करा लिए। अन्य परिचितों को भी मैसेज भेजे। शक होने पर उन्होंने अधिवक्ता को फोन किया। आईडी हैक होने की जानकारी पर पुलिस से शिकायत की है। जांच साइबर सेल को भेजी है।
बलवीर सिंह की फेसबुक आईडी काफी समय पहले बनाई गई थी। वह फेसबुक पर कम ही मैसेज करते हैं। कुछ दिन पहले उनके रिश्तेदार के पास मैसेंजर के माध्यम से मैसेज आए। इसमें बलवीर सिंह के बेटे को बीमार बताते हुए रुपयों की मांग की गई। 100 परिचित और रिश्तेदारों को मैसेज भेजे गए।
दक्षिण अफ्रीका में रह रहे रिश्तेदारों से भी मदद मांगी गई। उनके नोएडा निवासी भांजे तेजवीर सिंह ने दो बार में एक खाते में पांच-पांच हजार रुपये जमा करा दिए। कई लोगों से पांच और तीन हजार रुपये भी मांगे गए थे। कम रकम मांगे जाने से परिचितों को शक हुआ तो फोन करके जानकारी ली और आईडी हैक होने का पता चला।

इन बातों का रखें ध्यान
साइबर सेल के मुताबिक, फेसबुक मैसेंजर पर मदद का मैसेज आने पर सावधान हो जाएं। जिस किसी की आईडी है, उसकी असली आईडी को देखे हैं। कई बार साइबर अपराधी फेक आईडी बनाते हैं। इसमें नाम और फोटो एक जैसा ही रखते हैं।
कई बार आईडी को हैक भी कर लेते हैं। इसलिए जिस व्यक्ति की आईडी से मदद मांगी जा रही है, उसको कॉल कर लें। इससे सही और गलत का पता चल जाएगा। फेसबुक आईडी को ज्यादा दिन तक निष्क्रिय नहीं रखें।