फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cyber Cell Action Save Money Of Retired Military Officer Crime News

सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी को साइबर अपराधियों ने बनाया 'निशाना', ऐसे बचे साढ़े दस लाख रुपये

Fri, 12 Jun 2020 12:24 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 12 Jun 2020 12:24 AM IST
सार

साइबर अपराधियों का एक खाता कराया था फ्रीज, इसी में थी रकम, कोर्ट ने दिया रकम देने का आदेश 
 

विज्ञापन
Cyber Cell Action Save Money Of Retired Military Officer Crime News
साइबर क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल को साइबर अपराधियों ने जाल में फंसाकर 10.50 लाख रुपये खाते में जमा करा लिए। रेंज साइबर सेल की सक्रियता से यह रकम खाते में पहुंचने के बाद भी बच गई। अब उन्हें कोर्ट के आदेश पर यह रकम मिलेगी। सेवानिवृत्त अधिकारी ने आईजी को मेल भेजकर आभार जताया। प्रमुख सचिव गृह और एडीजी कानून व्यवस्था को मेल भेजकर टीम की तारीफ की है। 
विज्ञापन


नई दिल्ली के ग्रेटर कैलाश निवासी सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल बलवीर सिंह संधू को साइबर अपराधियों ने माइनिंग कंपनी में निवेश के नाम पर झांसे में लिया था। दिसंबर, 2019 में सैंपल भेजने के नाम पर 10.50 लाख रुपये एक खाते में जमा करा लिए। सेवानिवृत्त अधिकारी को ठगी का पता चला तो उन्होंने बैंक से जानकारी की।
विज्ञापन


पता चला कि जिस खाते में रकम जमा हुई, उसे आगरा की रेंज साइबर सेल ने फ्रीज कराया है। उन्होंने दिल्ली के थाना ग्रेटर कैलाश में 23 अप्रैल को मुकदमा दर्ज कराया। आईजी ए सतीश गणेश से संपर्क किया। आईजी ने रेंज साइबर सेल प्रभारी इंस्पेक्टर शैलेश कुमार सिंह को मामला सौंप दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सेवानिवृत्त अधिकारी ने खाते से रकम रिलीज कराने को कोर्ट में रिट दायर की। कोर्ट के मांगने पर रेंज साइबर सेल ने इसकी आख्या दे दी। अब कोर्ट ने फ्रीज खाते से सेवानिवृत्त अधिकारी की रकम रिलीज करने के आदेश दिए हैं। सेवानिवृत्त अधिकारी ने आईजी और उनकी टीम के रिस्पांस को देखते हुए ईमेल कर सराहना की है। 


मैनपुरी में शिक्षक दंपती से 54 लाख की ठगी के मामले में 35 से अधिक खाते फ्रीज कराए थे। इन्हीं में से एक खाते में सेवानिवृत्त अधिकारी की रकम जमा हुई थी। साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी में भी टीम लगी है। उनके बारे में पता चल गया है। -ए सतीश गणेश, आईजी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed