फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Current youth burn, blast spread panic

करंट से जला युवक, धमाके से फैली दहशत

Mon, 09 Feb 2015 01:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Mon, 09 Feb 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
सिकंदरा की ऋषिपुरम कालोनी में हाईटेंशन लाइन से डीटीएच केबिल के छू जाने पर करंट फैल गया और एक युवक बुरी तरह झुलस गया। उसे बचाने पहुंचा भाई भी झुलस गया। तेज धमाके के साथ घर के इलेक्ट्रोनिक उपकरण फुंक गए। पूरे घर की वायरिंग भी जल कई। आसपास के दो-तीन मकानों में लगे मीटर भी जल गए। पड़ोसियों ने किसी तरह झुलसे भाइयों को बचाया। इनमें एक की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

मूल रूप से टीला नंदराम निवासी प्रेम वर्मा ने एक माह पहले ही सिकंदरा की ऋषिपुरम् में कोठी नंबर 34 खरीदी थी। उनका जूते का कारखाना है। परिवार में उनकी पत्नी विमला, दो बेटे रॉबिन (26), विनीश (22), बेटी निशा और नेहा हैं। प्रेम ने बताया कि रॉबिन पहली मंजिल की छत पर लगी डीटीएच छतरी उतारने गया था। वह डिश की केबिल समेट रहा था। तभी केबिल घर के मेन गेट के पास से जाती हाईटेंशन लाइन से छू गई। इससे तेज धमाका हुआ और रॉबिन करंट से बुरी तरह झुलस गया। उसके कपड़ों में आग लग गई।
विज्ञापन

 घर के अंदर फ्रिज, टीवी और एसी में भी धमाके हुए। वायरिंग भी जल गई। इससे धुआं भर गया। घर में चीखपुकार मच गई। धमाके की आवाज सुनकर कालोनी के लोग घरों से बाहर निकल आए। लपटों से घिरे रॉबिन को बचाने के लिए उसका भाई विनीश दौड़ा। उसने कपड़ों में लगी आग हाथों से बुझाने का प्रयास किया तो वह भी झुलस गया। इसके बाद उसने जलते हुए कपड़ों को उतार दिया। पड़ोस की छत पर कूदकर सीढ़ियों के सहारे भाई को नीचे उतार लाया। इस दौरान विनीश के एक पैर में फ्रेक्चर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, घर में फंसे लोगों को कालोनी के नरायन सिंह ने बाहर निकाला। रॉबिन को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वह 99 फीसदी तक झुलस गया। जानकारी मिलने पर टोरंट की टीम ने इलाके की विद्युत आपूर्ति बंद कराई। परिवारीजनों ने बताया कि करंट कैसे फैला इस बारे में उन्हें पता नहीं है।

बाक्स
बिजली मीटर फुंके, एक कोठी की छत में दरार
प्रेम कुमार वर्मा के पड़ोस की बंद पड़ी कोठी का मीटर फुंक गया। इसकी छत में भी दरार आ गई। मधु शर्मा की कोठी नंबर 32 मेें भी मीटर फुंका। उनके घर में जंक्शन बाक्स में भी धमाका हुआ। इससे बाक्स का गेट उखड़ गया। वहीं उमेश कश्यप की कोठी नंबर 37 का मीटर भी जल उठा।


एक किलोमीटर दूर तक सुना गया धमाका
ऋषि पुरम में हुआ धमाका एक किलोमीटर दूर तक सुना गया था। कालोनी के लोगों ने बताया कि धमाके की आवाज सुनकर मंगलम विहार, शिवम एलीमेंट, नरायन विहार, विमल विहार, कारगिल चौराहा से भी लोग पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed