फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   current se death,high tenstion line

हाईटेंशन लाइन से टूटकर गिरने से युवती की मौत, बहन बची

Mon, 05 Oct 2020 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
current se death,high tenstion line
हाइटेंशन लाइन के तार टूटने से युवती की मौत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जानकारी लेती। - फोटो : KASGANJ
सिढपुरा (कासगंज)। ग्राम नरई में हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरने से एक युवती की मौत हो गई। उसकी बहन बाल-बाल बची। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मगथरा निवासी हेमप्रभा (19) पुत्री कालीचरन जाटव बड़ी बहन सपना के साथ सुबह करीब साढ़े नौ बजे जानवरों के लिए घास लेने नर्रई के खेतों में गई हुई थी। तभी हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर हेमप्रभा के ऊपर गिर गया। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

उसकी बहन ने शोर मचाया और घटना की जानकारी परिजनों को दी। खेत पर पहुंचे परिजन उसका शव देखकर रोने-बिलखने लगे। बहन की मौत का सपना को सदमा लगा है। उसका रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश फैल गया। घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम पटियाली शिवकुमार सिंह, सीओ पटियाली गवेंद पाल गौतम, तहसीलदार रामदयाल रमन, कानून गो बढाईकला प्रमोद दुबे, लेखपाल मगथरा संतोष यादव घटनास्थल पर पहुंचे। सिढ़पुरा पुलिस ने शव पोस्टामर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्रामीण रामलडे़ते कश्यप, दिलीप सोलंकी, यशवीर सोलंकी, डॉ. अनिल, रंजीत सिंह का कहना है कि ग्राम मगथरा में लाइट अक्सर टू फेस आती है, जिससे उपकरण फुंकते रहते हैं। लाइनें भी काफी जर्जर हाल हैं। बिजली विभाग से कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया। एसडीएम पटियाली ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed