फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Current In Truck Driver Died Mainpuri News

मैनपुरी: हाईटेंशन लाइन के तार से छुआ कंटेनर, करंट आने से चालक की दर्दनाक मौत

Thu, 02 Dec 2021 12:10 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 02 Dec 2021 12:10 AM IST
सार

खलासी ने हादसे की सूचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया।

विज्ञापन
Current In Truck Driver Died Mainpuri News
मैनपुरी: मृतक का फाइल फोटो और विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी में औंछा रोड पर मंगलवार की देर रात एक चालक कंटेनर को पीछे करा रहा था। तभी कंटेनर झूल रही हाईटेंशन लाइन से छू गया। जिससे कंटेनर में करंट प्रवाहित हो गया और चपेट में आकर चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

एटा जनपद का था निवासी
जनपद एटा के थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव ककरावली निवासी 24 वर्षीय गोविंद पुत्र तिलक सिंह कंटेनर चालक था। मंगलवार को वह कंटेनर में चावल लेकर दिल्ली के लिए निकला था। देर रात वह जब कोतवाली क्षेत्र में औंछा रोड पर पहुंचा। तभी वहां रुकने के बाद उसने खलासी को सीट पर बैठा दिया और कंटेनर को पीछे कराने लगा। कंटेनर पीछे करने के दौरान अचानक ऊपर से झूल रही हाईटेंशन लाइन उसमें छू गई। जिससे कंटेनर में करंट प्रवाहित हो गया, गोविंद करंट की चपेट में आ गया, और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। खलासी ने हादसे की सूचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


आगरा: एसएन मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर्स का कार्य बहिष्कार जारी, ओपीडी सेवाएं प्रभावित, मरीज परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed