{"_id":"5d714a618ebc3e01711f5f75","slug":"cultural-tundla-news-agr404201643","type":"story","status":"publish","title_hn":"जय गणेश, जय विघ्नविनाशक के स्वरों से गूंजा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जय गणेश, जय विघ्नविनाशक के स्वरों से गूंजा शहर
विज्ञापन
टूंडला में गणेश उत्सव में गजानन के दर्शन करते श्रद्धालु।
- फोटो : TUNDLA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद-टूंडला। नगर में चल रहे पांच दिवसीय श्रीगणेश महोत्सव में गुरुवार को देर रात तक जय गणेश, जय विघ्नविनाशक के जयकारे लगते रहे। गणेश पंडालों में सांझ ढलतेे ही गणेश भक्तों का रैला उनके दर्शनों को उमड़ पड़ा, जो देर रात तक पूरी तरह जारी रहा। इस दौरान गणेश पंडालों में विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
नगर में करीब एक दर्जन स्थानों पर आयोजित श्रीगणेश उत्सवों में गुरुवार प्रात: विशेष हवन-पूजन का आयोजन किया गया। प्रात: से ही पंडालों से उठते श्रीगणेश के मंत्रोच्चारण के चलते समूचा नगर गणेशमय हो गया। सांझ ढलने पर पुन: पूजा-अर्चना शुरू हुई। इसके साथ ही गौरीपुत्र गणेश का दरबार आम लोगों के दर्शनों के लिए खोल दिया गया। इस मौके पर लोगों ने अपलक श्रीगणेश के भव्य दर्शन किए। कच्चा टूंडला व भगवती नगर में सजी गणेश प्रतिमाएं अपनी अलग ही छटा बिखेर रही थीं।
गणेश महोत्सव के चौथे दिन हजारों गणेश भक्तों ने गणेश महोत्सव का आनंद लिया। इस दौरान नगर के भगवती नगर, कच्चा टूंडला में बच्चों द्वारा विविध धार्मिक कार्यक्रम किए गए। वहीं राजपूत कॉलोनी, शिवनगर आदि स्थानों पर नृत्य, गणेशजी पर आधारित विविध कार्यक्रम किए गए। जहां गणेशजी के भव्य दर्शनों व कार्यक्रमों को देखने के लिए देर रात तक श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ता रहा।