फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cultural, shaheed mela

तुम अपने रंजो गम अपनी परेशानी मुझे दे दो....

Fri, 07 Feb 2020 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
cultural, shaheed mela
07एमएनपी-21-बेवर के शहीद मेले में गजल पेश करतीं डॉ. मालविका - फोटो : MAINPURI
बेवर (मैनुपरी)। नगर में चल रहे शहीद मेले में बृहस्पतिवार को महफिल-ए-गजल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश भर से आए गजल गायकों ने नज्म पेश कीं। शानदार गजलों पर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। वहीं मेले में भी जिले भर से लोगों की भीड़ उमड़ रही है। गायिका डॉ. मालविका हरिओम ने गजल से शुरुआत की। उन्होंने ‘तुम अपना रंजो गम अपनी परेशानी मुझे दे दो’ गजल पढ़ी तो महफिल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठी।
विज्ञापन

शहीद मंच पर आयोजित कार्यक्रम में फैज अहमद फैज ने ‘गुलों में रंग भरे बाद ए नौबहार चले, दमादम मस्त कलंदर और रेलिया बैरन पिया को लिए जाये रे’ सुनाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। देर रात पर एक के बाद एक गजल का सिलसिला चलता रहा। अंत में मेला संयोजक मोहम्मद उस्मान सिद्दीकी ने सभी गजल गायक व श्रोताओं का आभार व्यक्त किया। मेला प्रबंधक राज त्रिपाठी, श्याम त्रिपाठी, शाह आलम, प्रधान सूर्य प्रताप सिंह सोनू, शिवनारायण दीक्षित, श्याम स्नेही, सुनील दत्ता, अजय सिंह, राजीव मिश्रा, राजीव गुप्ता समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो-27
मेले में उमड़ रही भीड़
नगर में आयोजित शहीद मेले में खरीदारी के लिए भी जिले भर से लोगों की भीड़ उमड़ रही है। यहां केवल प्रदेश से नहीं बल्कि पूरे भारत से लोग अपने उत्पादों की बिक्री करने के लिए आए हैं। बांस के उत्पाद व कपड़ों की भी बिक्री जोरों पर हैं। मेले में उपलब्ध सामान लोगों को खूब लुभा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed