फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cultural

हिंदू धर्म की धुरी हैं भगवान श्रीराम : लवानियां

Fri, 15 Jan 2021 11:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
cultural
कोसीकलां (मथुरा)। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान की शुरूआत कार्यकर्ताओं ने भगवती मंदिर पर दुग्धाभिषेक करके की। पूरा मंदिर परिसर रामचंद की जय के उदघोषों से गुंजायमान हो उठा। श्रीरामकृष्ण संकीर्तन मंडल के कार्यकर्ताओं ने चार लाख 81 हजार चेक दिया। वहीं कार्यकर्ताओं की 11 टोलियों ने घर-घर जाकर अंशदान एकत्रित किया। इस दौरान धर्म जागरण प्रांत प्रमुख दिनेश लवानियां ने कहा कि भगवान श्रीराम हिंदू धर्म की धुरी हैं।
विज्ञापन

अभियान नगर संयोजक राहुल जैन कामियां एवं पालक अशोक आचार्य ने कहा कि हिंदू समाज के लिए गर्व की बात है कि मंदिर निर्माण होने जा रहा है। अभियान के पहले दिन श्रीरामकृष्ण संकीर्तन मंडल ने चार लाख 81 हजार, दयाशंकर अग्रवाल ने एक लाख एक हजार, ठाकुर लाल बंसल ने एक लाख 11 हजार, जगदीश लाला ने एक लाख 11 हजार, अशोक जैन आचार्य, राजेन्द्र बीज वाले, किशनचंद बठैनिया ने 51-51 हजार, वेद प्रकाश गोयल क्रेशर वाले ने 71 हजार रुपये का अंशदान दिया। पूर्व चेयरमैन भगवत प्रसाद रुहेला, धर्मवीर शर्मा, भानु प्रताप सिंह, नेमचंद गर्ग, कमल किशोर वार्ष्णेय, सत्यवीर सांगवान, धर्मवीर अग्रवाल, अवधेश गुप्ता, राकेश शर्मा, हेमंत, अंकुर, हरिओम गुप्ता नवल किशोर, अमित कुमार, मुकेश जैन, प्रवीण अग्रवाल, जागेश आचार्य, रमेश चंद, दिनेश गुप्ता, शिवहरी, दीवान चंद, हरिमोहन राजेश अग्रवाल, लोकेश मौजूद थे।
विज्ञापन

अग्रसेन बस्ती में अंशदान कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान मंदिर पर पूजा-अर्चना करके किया गया। बस्ती प्रमुख तरुण सेठ, कन्हैया लाल गोयल, हुकम चन्द अग्रवाल, सुरेंद्र वार्ष्णेय, हरीश कुमार बल्लो, योगेश धनोतिया, विवेक उपाध्याय, सुरेंद्र कश्यप, इंद्रपाल धनगर, विनय उपाध्याय, गिर्राज जयसवाल, महेश जाविया आदि उपस्थित थे। नंदगांव रोड बस्ती प्रमुख डॉ. अमर सिंह पौनिया, मुकेश चंद, भगवत शर्मा, निर्भय पांडेय, अजय गोयंका, गौरव जैन, लक्ष्मन, विष्णु, डॉ. पवन शर्मा, दिनेश सिंह, शिवकांत, मोतीलाल, मुरारीलाल आदि ने श्रीराम शोभायात्रा के रूप में घर-घर जाकर अंशदान एकत्रित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed