{"_id":"5d696c108ebc3e01767f37cf","slug":"cultural-kasganj-news-agr4033748151","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाद्रपद अमावस्या पर गंगा स्नान को उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाद्रपद अमावस्या पर गंगा स्नान को उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन
कासगंज सोरों की हरिपदी में गंगास्नान करते श्रद्घालु
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज/सोरों। भाद्रपद अमवस्या पर गंगा स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ गंगा घाटों पर उमड़ी। लहरा गंगा घाट, कछला गंगा घाट, हरि की पैड़ी सहित अन्य घाटों पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया और गंगा मैया का पूजन कर जयकारे लगाए।
भाद्र अमावस्या पर गंगा स्नान की पौराणिक महत्ता के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु एक दिन पूर्व ही गंगा घाटों व तीर्थनगरी में हरि की पैड़ी में पहुंच गए। शुक्रवार को ब्रह्ममुुहूर्त से ही श्रद्धालुुओं ने हरि की पैड़ी के पवित्र जल में डुुबकी लगाना शुरू कर दिया। हरि की पैड़ी के घाट हर हर गंगे के जयकारों से गूंजते रहे।
गंगा स्नान कर मां गंगा में दूध चढ़ाकर पूजा अर्चना की गंगा मां की आरती उतारकर पैरावनी की। श्रद्धालुुओं ंने हरिपदी की परिक्रमा की परिक्रमा मार्ग में पड़ने वाले मंदिरों वराह मंदिर, बालाजी दरबार, अन्नपूर्णा माता, रघुनाथ जी, बालाजी दरबार, गणपति मंदिर, सोमेश्वर दरबार, सिद्ध हनुुमान मंदिर, द्वारिकाधीश मंदिर, पंचमहाशक्ति, बटुुुकनाथ, भूतेश्वर आदि में दर्शन व पूजन कर अपने परिवार की खुशहाली का आशीष मांगा।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने संत आश्रमों स्वामी अमृृतानंद, प्रेमी बाबा, भूदत्त आश्रम, टाटिया बाबा, महेश दयानंद, मानस भवन आदि आश्रमों में जाकर संतों को भोजन कराकर उन्हें दक्षिणा दी। धर्मप्रेमियों ने हरि की पैडी परिक्रमा मार्ग, मुख्य बाजार में जगह जगह दर्जन भर स्थानों पर ठंडे जल व शरबत की प्याऊ लगाकर श्रद्धालुुओं को गर्मी से राहत देने का काम किया।