Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CSMT-Amritsar Express delayed by more than eight hours

Railway News: कोहरे का असर...11 घंटे देरी से आई मरुधर एक्सप्रेस, ये गाड़ियां भी देरी से चलीं

Sat, 27 Dec 2025 02:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Sat, 27 Dec 2025 02:32 AM IST
सार

कोहरे का असर ट्रेनों के संचालन पर भी पड़ रहा है। कड़ाके की सर्दी में स्टेशन पर यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। कई ट्रेनें 10 घंटे भी अधिक देरी से चलीं।

विज्ञापन
CSMT-Amritsar Express delayed by more than eight hours
Train - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घने कोहरे के चलते रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया। शनिवार को आगरा कैंट स्टेशन से गुजरने वाली कई ट्रेनें घंटों की देरी से पहुंचीं, जिससे यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार कम करनी पड़ी।
विज्ञापन


मरुधर एक्सप्रेस सबसे अधिक 11 घंटे की देरी से पहुंची। इसके अलावा पुरी–हरिद्वार एक्सप्रेस 7 घंटे 30 मिनट, अवध एक्सप्रेस 7 घंटे 45 मिनट और प्रयागराज–लालगढ़ एक्सप्रेस 5 घंटे 45 मिनट, हुज़ूर साहिब नांदेड़–जयपुर एक्सप्रेस पौने छह घंटे, होशियारपुर–आगरा कैंट एक्सप्रेस 4 घंटे 15 मिनट देरी से आई।
विज्ञापन


आगरा कैंट–नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस 3 घंटे 10 मिनट, पटना–कोटा एक्सप्रेस 3 घंटे 20 मिनट और आगरा कैंट–बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस 2 घंटे 55 मिनट, हीराकुंड एक्सप्रेस दो घंटे और पंजाब मेल 2 घंटे 55 मिनट देरी से आई। रेलवे की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि कोहरे के कारण दृश्यता कम हो जाने से ट्रेनों की गति नियंत्रित करनी पड़ रही है। यात्री ट्रेनों की स्थिति देखकर ही घर से निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को भी रही ऐसी ही स्थिति
कैंट और आगरा फोर्ट स्टेशन पर आने-जाने वाली लंबी दूरी की करीब 14 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों विलंब से चलीं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान आगरा कैंट पर शुक्रवार को 42 यात्रियों ने 37 हजार से ज्यादा रुपये रिफंड लिया। 

शुक्रवार को सबसे ज्यादा 8 घंटे 45 मिनट की देरी से सीएसएमटी-अमृतसर एक्सप्रेस आगरा कैंट पहुंची। लोकमान्य तिलक टर्मिनस हरिद्वार एक्सप्रेस 7 घंटे 38 मिनट लेट रही। पंजाब मेल भी 6 घंटे 12 मिनट की देरी से आगरा आई। अवध एक्सप्रेस 5 घंटे 45 मिनट लेट रही। प्रयागराज-लालगढ़ एक्सप्रेस 4 घंटे 40 मिनट देरी से पहुंची।


इसी तरह पटना कोटा एक्सप्रेस 4 घंटे 35 मिनट लेट रही। मरुधर एक्सप्रेस 3 घंटे 35 मिनट की दूरी से पहुंची। जीटी एक्सप्रेस 2 घंटे 14 मिनट के विलंब से पहुंची। सुशासन एक्सप्रेस 2 घंटे 57 मिनट, वंदे भारत एक्सप्रेस करीब 1 घंटे 41 मिनट देरी से चली। उत्कल एक्सप्रेस 2 घंटे 35 मिनट देरी से चली। रेलवे की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि कोहरे के कारण ट्रेन लेट हो रही हैं। यात्री स्टेशन पहुंचने से पहले ट्रेन की स्थिति की जांच अवश्य कर लें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed