फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cruise steamer will run in Yamuna from next year water route will be built from Vrindavan to Gokul

Mathura: यमुना में अगले वर्ष से चलेंगे क्रूज स्टीमर, वृंदावन से गोकुल तक बनेगा जल मार्ग, तैयार हो रही डीपीआर

Thu, 13 Oct 2022 08:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 13 Oct 2022 08:59 AM IST
सार

वृंदावन से गोकुल तक यमुना में ट्रैफिक संचालन के लिए डीपीआर बनाने का काम शुरू हो गया है। इनलैंड वॉटर-वे प्रेजेंटेशन में वाप्कोस कंपनी ने अफसरों को प्रोजेक्ट सर्वे की रिपोर्ट दी है। 
 

विज्ञापन
Cruise steamer will run in Yamuna from next year water route will be built from Vrindavan to Gokul
क्रूज (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब वह वक्त ज्यादा दूर नहीं है जब ब्रज भूमि के दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालु यमुना में जल परिवहन का आनंद उठा सकेंगे। वृंदावन से गोकुल तक करीब 22 किलोमीटर के दायरे में यह क्रूज चलेंगे। इसके लिए अगले वर्ष अक्तूबर की समय अवधि निर्धारित की गई है। परियोजना पर डीपीआर बनाने का काम शुरू हो गया है। 

विज्ञापन


बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में इनलैंड वॉटर-वे प्रेजेंटेशन किया गया। इसमें वृंदावन से गोकुल तक क्रूज की तर्ज पर स्टीमर संचालन दर्शाया गया। जिसमें ब्रज दर्शन को आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालु छोटे क्रूज पर सवार होकर जल मार्ग से प्रमुख मंदिर, तीर्थ स्थलों तक सुगमता के साथ यात्रा कर सकेंगे। अगले वर्ष अक्तूबर तक वृंदावन से मथुरा होते हुए गोकुल तक यमुना जी में यात्रियों को इसका आनंद मिलने लगेगा। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के दिशा निर्देश में वाप्कोस लि. कंपनी ने यमुना में ट्रैफिक संचालन के लिए प्रोजेक्ट के तहत डीपीआर बनाने का काम शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी नगेंद्र प्रताप ने बताया कि अगले वर्ष अक्तूबर में यमुना में क्रूज स्टीमर का संचालन प्रारंभ हो जाएगा। सौ-सौ यात्रियों की क्षमता वाले दो बड़े क्रूज भारत सरकार उपलब्ध कराएगी। अन्य स्टीमर पीपीपी मोड व्यवस्था के अनुसार संचालित होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से बैठेंगे यात्री

वृंदावन के जुगल घाट, केसी घाट, देवरहा बाबा घाट, पानी गांव मोड़, मथुरा में कंस किला, विश्राम घाट, ध्रुव घाट, नए पुल और गोकुल बैराज, वासुदेव वाटिका, गोकुल। 


 

बैठक में ये रहे मौजूद 

बैठक में जिलाधिकारी पुलकित खरे, नगर आयुक्त अनुनय झा,  अपर नगर आयुक्त क्रांति शेखर, नगर मजिस्ट्रेट सौरभ दुबे, ब्रज तीर्थ विकास परिषद् के डिप्टी सीईओ पंकज वर्मा के अलावा एमएलसी ठा.ओमप्रकाश सिंह, सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा, गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, राकेश तिवारी, संजय दीक्षित आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed