फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   case of cruelty against five year old innocent child came to light In Mainpuri

UP News: पांच वर्ष की मासूम से दरिंदगी, खेत गए माता-पिता लौटे... तो खून से लथपथ बेसुध मिली; हालत देख कांप गए

Wed, 24 Jul 2024 11:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Wed, 24 Jul 2024 11:49 AM IST
सार

मैनपुरी में पांच वर्ष की मासूम से दरिंदगी की घटना सामने आई है। खेत गए माता-पिता लौटे तो बेटी खून से लथपथ बेसुध मिली। हालत देख कांप गए। 

विज्ञापन
case of cruelty against five year old innocent child came to light In Mainpuri
anuj crime - फोटो : iStock

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार की दोपहर घर में अकेली पाकर पांच वर्षीय मासूम को दरिंदे अपना शिकार बनाया। गांव के ही रहने वाले आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मासूम को लहूलुहान हालत में छोड़कर भाग निकला। बच्ची की हालत देख मां के होश उड़ गए। बच्ची को उपचार के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया। एएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। आरोपी की उम्र 35 साल है।
विज्ञापन


घटना दन्नाहार थाना क्षेत्र के एक गांव की है। गांव निवासी व्यक्ति मंगलवार को पत्नी के साथ खेत पर धान की रोपाई के लिए गए थे। घर पर उनकी पांच साल की पुत्री थी। दोपहर के समय गांव का रहने वाला आरोपी घर में घुस गया और मासूम के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची चीखती रही लेकिन आसपास कोई न होने के चलते मदद नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

इस बीच जब बच्ची की मां घर पहुंची तो आरोपी घर से बाहर निकल रहा था। पीड़िता की मां को देख आरोपी वहां से भाग गया। मां ने अंदर जाकर देखा तो कमरे में पुत्री लहूलुहान हालत में पड़ी थी। चीख पुकार सुन कर आसपास के लोग एकत्र हो गए। थानाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
 
विज्ञापन

बच्ची को उपचार के जिला महिला अस्पताल भेजा गया। शाम को एएसपी राहुल मिठास ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़िता के परिजन से जानकारी जुटाई। एसपी विनोद कुमार ने आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर तीन टीमें गठित की हैं। टीमें आरोपी की तलाश में दबिश दे रहीं हैं।
 
विज्ञापन

दन्नाहार क्षेत्र के एक गांव में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रहीं हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - राहुल मिठास, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed