फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Crucial Decision on Ansal Sushant Taj City Township Today, ADA Panel to Review Revised DPR

UP: अंसल सुशांत ताज सिटी टाउनशिप का क्या है भविष्य?, एडीए की बैठक आज; निर्णय की घड़ी नजदीक

Mon, 06 Jul 2026 09:45 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 06 Jul 2026 09:45 AM IST
सार

आगरा विकास प्राधिकरण की छह सदस्यीय समिति सोमवार को अंसल सुशांत ताज सिटी टाउनशिप की संशोधित डीपीआर पर फैसला करेगी। बैठक के बाद तय होगा कि परियोजना जारी रहेगी, अवधि बढ़ेगी या इसे निरस्त किया जाएगा।

विज्ञापन
Crucial Decision on Ansal Sushant Taj City Township Today, ADA Panel to Review Revised DPR
एडीए कार्यालय

विस्तार

 इंटीग्रेटेड टाउनशिप नीति के तहत विकसित हो रही अंसल सुशांत ताज सिटी टाउनशिप निरस्त होगी या जारी रहेगी। सोमवार को विकास प्राधिकरण के लघु सभागार में दोपहर 12:30 बजे सचिव की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में समिति इसका निर्णय लेगी। मैसर्स अंसल प्रॉपर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड की ओर से प्रस्तुत संशोधित विस्तृत परियोजना अवधि में विस्तार की मांग की गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  इश्क में सनक की इंतहा: प्रेमिका ने शादी से किया मना, तो घर में घुसा प्रेमी; ऐसा कांड किया; तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन



एडीए ने अंसल के निदेशक को भी तलब किया है। उधर, निवेशक अंसल ग्रुप पर धोखाधड़ी के आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि भुगतान के 15 साल बाद भी उन्हें जमीन नहीं मिली। रजिस्ट्री भी नहीं हुई। एडीए सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि शासनादेश के तहत इंटीग्रेटेड टाउनशिप नीति 2005 एवं 2014 के अधीन स्वीकृत परियोजनाओं की समीक्षा की जानी है। निष्क्रिय परियोजनाओं को निरस्त करने और क्रियाशील परियोजनाओं को पूरा करने के लिए डीपीआर में संशोधन तथा अवधि विस्तार के संबंध में नीतिगत निर्णय लिए जाने हैं। इसी क्रम में अंसल प्रॉपर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने 25 मई 2026 को अपनी योजना की डीपीआर प्राधिकरण कार्यालय में प्रस्तुत की थी। छह सदस्यीय समिति गहन परीक्षण के बाद इस पर निर्णय लेगी। प्रस्तुत डीपीआर का परीक्षण इंटीग्रेटेड टाउनशिप नीति-2014 के प्रस्तर-4.2 के तहत समिति की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ससुराल में मौत: शादी के नौ साल बाद विवाहिता की चली गई जान, ऐसी हुई हालत; मायके वालों ने लगाए गंभीर आरोप


अंसल के निदेशक तलब, देने होंगे सभी रिकॉर्ड
नगर नियोजक ऋचा कौशिक के 30 जून 2026 को जारी पत्र के अनुसार, इस महत्वपूर्ण बैठक में अंसल प्रॉपर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के निदेशक सिद्धार्थ गोयनका को भी तलब किया गया है। उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे योजना के प्रस्तुतीकरण और सभी आवश्यक अभिलेखों के साथ बैठक में उपस्थित रहें। इस बैठक के बाद ही तय हो सकेगा कि टाउनशिप का काम आगे किस रूपरेखा के तहत होगा या नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed