फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crpf women platoon come agra for lok sabha elections 2019

चुनावों में कमान संभालेंगीं सीआरपीएफ की महिला जवान, शहर में हुआ स्वागत

Fri, 12 Apr 2019 11:16 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 12 Apr 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
crpf women platoon come agra for lok sabha elections 2019
सीआरपीएफ कमांडेंट का स्वागत करतीं एसआई - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की महिला टुकड़ी को भी विशेष तौर पर लगाया जा रहा है। प्रथम चरण के मतदान की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद दूसरे चरण के लिए यह टुकड़ी शुक्रवार को आगरा पहुंच गई। इससे पहले आगरा पुलिस की महिला एसआई और अन्य ने टुकड़ी का नोएडा की सीमा पर स्वागत किया। 
विज्ञापन


आगरा में 18 अप्रैल को मतदान होना है। गुरुवार को नोएडा में मतदान हुआ था। इसमें महिला टुकड़ी ने भी सुरक्षा व्यवस्था संभाली थी। अब इनकी ड्यूटी आगरा में है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को 110 महिला जवान सहायक कमांडेंट कृष्णा कुमारी के नेतृत्व में आईं। नोएडा की सीमा पर जवानों का स्वागत करने के लिए आगरा से पुलिस कर्मियों को भेजा गया। इसमें थाना न्यू आगरा की एसआई अपूर्वा सिंह और सिकंदरा थाना की रजनी वर्मा सहित अन्य शामिल थे। जवानों का महिला पुलिस कर्मियों ने माला पहनाकर स्वागत किया। महिला जवानों के रहने की व्यवस्था सिकंदरा क्षेत्र में की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed