{"_id":"5ebaad4b2e3ab46da0675d57","slug":"crpf-asi-commits-suicide-in-anantnag","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबादः अनंतनाग में सीआरपीएफ के एएसआई ने गोली मारकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबादः अनंतनाग में सीआरपीएफ के एएसआई ने गोली मारकर की आत्महत्या
Wed, 13 May 2020 12:13 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 13 May 2020 12:13 AM IST
सार
एएसआई के परिवार में मचा कोहराम
बुधवार शाम तक शव आने की उम्मीद
विज्ञापन
बंगाली बाबू का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में तैनात जिले के थाना मटसेना के अलहदादपुर (श्योरामगढ़ी) निवासी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एएसआई बंगालीबाबू ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार तड़के जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। बुधवार शाम तक गांव में जवान का शव आने की संभावना है।
थाना मटसेना क्षेत्र के अलहदादपुर (श्योरामगढ़ी) निवासी बंगाली बाबू (47) पुत्र स्व. नवाब सिंह सीआरपीएफ की 49 बटालियन में जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले की करनपुर चौकी पर तैनात थे। मंगलवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे सीआरपीएफ की बटालियन से परिजनों के पास फोन आया कि बंगाली बाबू ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जानकारी पर परिवार में कोहराम मच गया।
ये भी पढ़ें: मथुराः ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त में दिनदहाड़े 21 लाख की लूट से मचा हड़कंप
विज्ञापन
घटनाक्रम की जानकारी पर होते ही ग्राम प्रधान श्रीदयाल एडवोकेट भी पहुंच गए। उन्होंने थाना मटसेना पुलिस को घटनाक्रम की सूचना दी। थाना प्रभारी निरीक्षक मटसेना राजेश कुमार ने बताया कि जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले की करनपुर चौकी पर तैनात सीआरपीएफ के एएसआई बंगाली बाबू ने गोली मारकर आत्महत्या किए जाने की जानकारी मिली है। एएसआई के शव की कोरोना जांच के साथ पोस्टमार्टम की कार्रवाई चल रही है। बुधवार शाम तक उनका पार्थिव शरीर गांव तक आ सकता है।

मृतक के तीन बेटा एवं एक बेटी
सीआरपीएफ में तैनात एएसआई बंगाली बाबू के तीन बेटा विजय कुमार (25), अजय कुमार (22) एवं केशवदेव (18) और एक बेटी माधुरी देवी है। बंगाली बाबू ने दो बेटा एवं एक बेटी की शादी कर दी है। बेटा अजय कुमार रेलवे में ग्रुप डी में नौकरी करता है। वहीं विजय के साथ छोटा बेटा केशव गांव में ही रहता है।
लॉकडाउन के कारण नवरात्रि में नहीं आ सके थे
बंगाली बाबू के परिजनों ने बताया कि वह दीपावली पर अवकाश पर घर आए थे। इसके बाद चैत्र नवरात्रि में घर आने की बात कही थी लेकिन नवरात्रि से पूर्व ही समूचे देश में लॉकडाउन होने के कारण वह अवकाश पर नहीं आ सके थे। हालांकि परिजनों से बात हो जाती थी।