फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Crowds gathered to go to Delhi, Noida, Aligarh, buses are not available

Agra News: दिल्ली, नोएडा, अलीगढ़ जाने को उमड़ी भीड़, नहीं मिल रही बसें

Thu, 20 Mar 2025 12:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 20 Mar 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Crowds gathered to go to Delhi, Noida, Aligarh, buses are not available
कासगंज। यात्रियों को बेहतर यात्रा कराने के दावे निगम के खोखले साबित हो रहे हैं। बुधवार को भी दिल्ली, नोएडा, अलीगढ़, मथुरा सहित स्थानीय मार्गों पर बसों की कमी रही। यात्रियों को गंतव्य तक जाने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बस न मिलने से बाहरी यात्रियों के साथ-साथ स्थानीय यात्रियों को भी दिक्कतें हुईं। निगम को चालक-परिचालकों की कमी भी खली है, इसलिए निगम ने डबल चक्र (दो खेप) में बसों क संचालन कर रहा है। होली पर्व से पूर्व ही निगम ने यात्रियों को यात्रा में असुविधा न हो इसके लिए पहले तैयारियां कर ली थी, 55 बसें दिल्ली मार्ग पर लगाई थी, लेकिन यात्रियों की बढ़ती भीड़ के दबाव के चलते निगम की तैयारियां धरी रह गईं। बुधवार को दिल्ली, नोएडा, अलीगढ़, मथुरा सहित स्थानीय मार्गों पर बसें न मिलने से यात्री परेशान दिखे। दिल्ली जाने वाले यात्रियों का कहना था कि कई घंटे से बस स्टैंड पर खड़े हैं, लेकिन बस नहीं मिली है। वहीं, अलीगढ़ और मथुरा मार्ग पर भी बसों की कमी रही। यात्रियों ने मजबूरी में मथुरा जाने के लिए डग्गेमार वाहनों का सहारा लिया। निगम की बसें न मिलने से यात्री रोडवेज की व्यवस्थाओं को लेकर कोसते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed