फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crowd of devotees gathered at Bankebihari temple on mauni amavasya

मौनी अमावस्या पर ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़

Mon, 04 Feb 2019 12:28 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 04 Feb 2019 12:28 PM IST
विज्ञापन
crowd of devotees gathered at Bankebihari temple on mauni amavasya
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़

सोमवार को मौनी अमावस्या के साथ सोमवती अमावस्या का दुर्लभ संयोग है, जो कि पांच दशक बाद बन रहा है। इस शुभ अवसर पर वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ी। वहीं यमुना में हजारों श्रद्धालुओं ने स्नान कर पूजा अर्चना की। कड़ाके की ठंड भी उनकी आस्था को नहीं रोक सकी।  

विज्ञापन


ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के पट खुलने से पूर्व ही भक्तों की भीड़ मंदिर के प्रवेश द्वार पर जुटने लगे। पट खुलने के बाद हजारों भक्तों ने अपने आराध्य ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन किए। इस दौरान मंदिर प्रागंण के बांकेबिहारी के जयकारों से गुजायमान हो उठा। 
विज्ञापन


मंदिर में इतनी भीड़ उमड़ी, जिसे नियंत्रण करने में मंदिर प्रबंधन के सुरक्षाकर्मियों को काफी मशक्कत करने पड़ी। बांकेबिहारी मंदिर के साथ राधा वल्लभ मंदिर, राधा दामोदर, राधा श्याम सुंदर, इस्कॉन, प्रेम मंदिर और रंगजी मंदिर में भी आस्था का जनसैलाब उमड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यमुना में किया स्नान

उधर, मौनी अमावस्या पर महोदय योग बनने की वजह से आगरा के बटेश्वर में शिव मंदिर श्रृंखला के घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कड़ाके की सर्दी में हजारों श्रद्धालुओं ने यमुना में आस्था की डुबकी लगाई। दान-पुण्य किया।  

आगरा के ज्योतिषाचार्य शिव शरण पाराशर ने बताया कि इस दिन श्रवण नक्षत्र, व्यातिपात योग, सर्वार्थ सिद्धि योग व सोमवार होने से महोदय योग बन रहा है। माघ के महीने में पवित्र नदियों में स्नान करना शुभ माना जाता है। इस बार तो कई वर्षों के बाद महोदय योग की निष्पत्ति हो रही है। 

ग्रहों का अद्भुत संयोग अमावस्या को और भी अधिक खास बना रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि सोमवार को अमावस्या पड़ रही है। जिसे सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है। इसमें सर्वार्थ सिद्धि योग जुड़ रहा है। मौनी अमावस्या पर मौन रहकर डुबकी लगाने का अनंत फल प्राप्त होता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed