फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Crowd gathered at Aadhar card centres, long queues formed

Agra News: आधार कार्ड केंद्रों पर उमड़ी भीड़, लगी लंबी कतार

Wed, 31 Jul 2024 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 31 Jul 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Crowd gathered at Aadhar card centres, long queues formed
कासगंज। राशन कार्ड में केवाईसी कराने के लिए उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। आधार कार्ड बनवाने या उसमें संशोधन कराने के लिए आधार कार्ड केंद्रों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। लंबी कतार लगी रही हैं। अपनी बारी के लिए लोगों को तीन से चार दिन का इंतजार करना पड़ रहा है। इस दौरान गर्मी ने भी उनकी परेशानी बढ़ा दी है। शहर के मालगोदाम गोदाम रोड पर ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त, डाकघर सहित कुछ अन्य स्थानों पर आधार कार्ड बनाने एवं उनमें संशोधन करने का काम किया जा रहा है। यहां प्रतिदिन लोगों की खासी भीड़ पहुंच रही है। लंबी कतार लग रही है। इसका कारण है कि राशन कार्ड में यूनिट बढ़वाने सहित केवाईसी कराने के लिए उपभोक्ताओं के आधार कार्ड मांगे जा रहे हैं। आधार कार्ड में गलतियां होने के कारण उपभोक्ताओं को उसमें संशोधन कराने अथवा नया आधार कार्ड बनाने के लिए आधार कार्ड केंद्र पर लाइन लगानी पड़ रही है। सुबह से ही आधार कार्ड केंद्र पर उपभोक्ताओं की कतार लग जाती है। कई केंद्रों पर तो तीन दिन में भी उपभोक्ता का नंबर नहीं आ पा रहा है। काम पूरा होने में देरी और गर्मी में देर तक कतार में खड़े रहने से उपभोक्ता काफी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed