{"_id":"5d62a3338ebc3e018309f5d2","slug":"crossbow-commonwealth-championship-in-thailand-mathura-sachin-chaudhary-wins-gold-medal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा के लाल ने किया थाईलैंड में नाम रोशन, क्रॉस बो प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा के लाल ने किया थाईलैंड में नाम रोशन, क्रॉस बो प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
Mon, 26 Aug 2019 12:23 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 26 Aug 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
कॉमनवेल्थ इंटरनेशनल क्रॉस बो में सचिन ने जीते दो स्वर्ण पदक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉमनवेल्थ इंटरनेशनल क्रॉस बो शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन 25 अगस्त को थाईलैंड में हुआ। इस चैंपियनशिप में भारतीय क्रॉस बो टीम का दबदबा रहा। सचिन चौधरी ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए ओपन अंडर 17 और ओपन जूनियर वर्ग में दो स्वर्ण पदक जीते और चैंपियनशिप में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी बने।
इसके अलावा वरुण कौशिक और छत्रपाल सिंह यादव ने भी अपने-अपने वर्ग में एक-एक स्वर्ण पदक प्राप्त किया। भारतीय टीम के कोच एवं मैनेजर अनिल कौशिक ने बताया कि इस चैंपियनशिप में सबसे अधिक पदक भारतीय टीम ने प्राप्त किए।
भारतीय टीम ने कुल सात पदक प्राप्त किए, जिसमें 4 स्वर्ण, 3 कांस्य। इस प्रतियोगिता में भारत के अलावा फिलीपींस, कंबोडिया, श्रीलंका, मलेशिया, कोरिया, रशिया, थाईलैंड के खिलाड़ियों ने भाग लिया था।

सचिन चौधरी का चयन कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप के लिए किया गया है। ब्रज के लाल सचिन चौधरी के चयन पर ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष व उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट, क्रॉस बो शूटिंग के जिलाध्यक्ष ठा. राजाभोज, सेठ मथुरी प्रसाद अग्रवाल, ठाकुर ब्रजेश सिंह एड. पार्षद तिलकवीर सिंह, पूर्व कमिश्नर मोहन सिंह ने हर्ष व्यक्त किया।
उन्होंने उम्मीद जताई कि सचिन चौधरी आगामी वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी गोल्ड जीत कर ब्रज का नाम रोशन करेगा। सचिन चौधरी थाईलैंड से 26 को देर रात अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे दिल्ली पर उतरेंगे। 27 अगस्त को मथुरा पहुंचकर यमुना पूजन करेंगे।