फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Crores of rupees were wasted but not even a drop was received ATM water machines are now just showpieces

Agra: पानी में गए करोड़ों रुपये पर एक बूंद तक नसीब नहीं...वाटर एटीएम मशीनें अब सिर्फ शोपीस

Thu, 03 Jul 2025 08:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह यथार्थ मिश्रा, संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
यथार्थ मिश्रा, संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 03 Jul 2025 08:53 AM IST
सार

आगरा के छावनी इलाके में पानी की मशीनें कबाड़ बन गई हैं। कभी 1 रुपये में इनसे ठंडा आरओ पानी मिलता था, लेकिन अब ये शोपीस हैं। 
 

विज्ञापन
Crores of rupees were wasted but not even a drop was received ATM water machines are now just showpieces
वाटर एटीएम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गर्मी से बेहाल छावनी इलाके के लोगों के लिए कभी राहत की उम्मीद बनीं एटीएम वाटर मशीनें अब सिर्फ शोपीस बनकर रह गई हैं। करीब 2 करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से लगाई गईं 18 मशीनें वर्षों से खराब पड़ी हैं। न ठंडा पानी, न स्वच्छता, अब तो कुछ मशीनें कपड़े सुखाने और ठेले लगाने का अड्डा बन चुकी हैं।
विज्ञापन


छावनी परिषद की ओर से आठ वार्डों में एक रुपये में ठंडा और शुद्ध आरओ पानी देने की योजना शुरू की गई थी। जिसके तहत 2017-18 में सभी वार्डों में 1 और अधिकतम दो के साथ 18 वाॅटर एटीएम मशीनें लगाई गई थीं। कुछ ही महीनों तक यह योजना कारगर रही और लोगों को 1 रुपये में ठंडा और शुद्ध पानी मिल सका। बाद में मशीनें खराब होने लगीं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP Weather: रिमझिम से मिली राहत,  6 जुलाई तक तेज बारिश; मौसम विभाग ने की आने वाले दिनों के लिए भविष्यवाणी
विज्ञापन
विज्ञापन





 

कुछ समय पहले सदर क्षेत्र में लगी मशीन काम कर रही थी अब वह भी पूर्ण रूप से बंद है। जिसके चलते सभी कबाड़ का रूप ले चुकी हैं। वार्ड नंबर 3 में लगी मशीन को स्थानीय निवासी कपड़े सुखाने के लिए इस्तेमाल करने लगे हैं। वहीं, कुछ जगहों पर मशीनों के आगे ठेल और फूड स्टॉल लगा ली हैं।


 

गरीबों को मिलती थी राहत
विनोद का कहना है कि मशीनों से गरीबों को बहुत राहत मिलती थी। एक रुपये में एक लीटर ठंडा पानी मिलता था। ऐसी भीषण गर्मी में ये मशीनें बंद पड़ी हैं। लोग महंगे दामों पर बोतल खरीद रहे हैं।

 

शिकायत के बाद भी निस्तारण नहीं
नीतू सिंह ने कहा कि कुछ महीनों तक ही मशीनें ठीक थीं। इसके बाद से यह खराब हो गईं और ध्यान नहीं दिया गया। शो-पीस बनकर यह रह गईं हैं। कई बार शिकायत भी की पर परिषद की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया गया। 

ये भी पढ़ें -   हलवाई के बेटे का कत्ल: शराब पिलाई, एक दोस्त ने हाथ पकड़े, दूसरे ने सिर को ईंट से कुचला; जानें हत्या की वजह

 

बैठक में उठाया गया मुद्दा
मनोनीत सदस्य राजेश गोयल का कहना है कि छावनी परिषद की बैठक में इस मुद्दे को उठाया गया है। जल्द समाधान की कोशिश की जाएगी जिससे लोगों को राहत मिल सके।

कराई जाएगी जांच
सीईओ दीपक मोहन ने कहा कि मशीनों की स्थिति पर जांच कराई जाएगी और सभी वार्डों में निरीक्षण के बाद सही कराने का कार्य शुरू करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed