फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Crores of fraud from traders

बीसी संचालक लापता, व्यापारियों से करोड़ों की रकम कराई थी जमा

Wed, 31 Oct 2018 11:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Wed, 31 Oct 2018 11:43 AM IST
विज्ञापन
Crores of fraud from traders
डेमो - फोटो : डेमो

आगरा के शाहगंज में एक बीसी (लाटरी) संचालक पांच दिन पहले लापता हो गया। परिजनों ने थाना हरीपर्वत में गुमशुदगी दर्ज कराई है। बीसी संचालक पर शाहगंज और सिंधी बाजार के कई व्यापारियों का करोड़ों रुपया जमा हैं। वहीं, पीड़ित व्यापारियों का आरोप है कि रुपये हड़पने के इरादे से संचालक लापता हुआ है। उन्होंने भी थाने में शिकायत की है।

विज्ञापन


बीसी संचालक शाहगंज क्षेत्र का रहने वाला है। उनका हरीपर्वत क्षेत्र में साड़ी का शोरूम है। मंगलवार को व्यापारी संतोष कुमार, संजीव अग्रवाल, अशोक माहेश्वरी, इंद्र कुमार, पवन गुप्ता, महेश कुमार हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं के साथ थाना हरीपर्वत आए।
विज्ञापन


उनका कहना था कि बीसी संचालक ने किसी से एक लाख तो किसी से 30 लाख तक की लाटरी (बीसी) के लिए रकम लगवाई थी। बीसी की अवधि पूरी होने से पहले वह भाग गया। घर पर भी नहीं है। व्यापारियों का कहना है कि धोखाधड़ी के इरादे से संचालक कहीं चला गया है। उस पर व्यापारियों का करोड़ों रुपया है। व्यापारियों ने उसके खिलाफ शिकायत की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बीसी संचालक के परिजनों ने भी गुमशुदगी की तहरीर दी है। उनका कहना है कि वह 25 अक्तूबर को दुकान पर आए थे। इसके बाद से नहीं मिल रहे हैं। रोजाना लोग धमकी देकर जा रहे हैं। इंस्पेक्टर का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed