फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crops dive in water

रजबहा का पानी भरने से फसलें डूबी

Thu, 16 Jan 2020 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
crops dive in water
16एमएनपी-23-नवीगंज क्षेत्र में ओवरफ्लो होता रजबहा - फोटो : MAINPURI
बेवर/नवीगंज। विकास खंड बेवर के नवीगंज क्षेत्र में रजबहा में खंदी लगने गेहूं की सौ बीघा से अधिक फसल जलमग्न हो गई। सुबह किसानों को जानकारी हुई तो वे खंदी बंद करने में जुट गए। दोपहर तक कड़ी मशक्कत के बाद पानी को रोका जा सका।
विज्ञापन

नवीगंज क्षेत्र में ग्राम बीलपुर से बेवर ब्रांच नहर फाटक से रजबहा निकलता है। ये तिलियानी से होते हुए आगे आधा दर्जन गांवों के लिए जाता है। बुधवार रात तिलियानी के पास रजबहा में खंदी लग गई। रात भर में लगभग सौ बीघा फसल में पानी भर गया। किसान महाराम शाक्य, विजय बहादुर, ग्राम प्रधान अश्वनी शाक्य, राजकुमार, शिवकुमार समेत दर्जनभर किसानों की गेंहू और आलू की फसल बरबार हुई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने रजबहा की सफाई न होने से खंदी लगने का आरोप लगाया है। किसानों ने प्रशासन ने नुकसान की आंकलन कर मुआवजा देने की मांग की है।
रजबहा ओवरफ्लो होने के चलते खंदी लगी है। नहर विभाग के अधिकारियों से बात कर पानी बंद करा दिया गया है।
पीसी आर्य, एसडीएम भोगांव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed