{"_id":"5ff34a2d8ebc3e3fbe0ecb43","slug":"crop-mainpuri-news-agr4749549179","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंदी लगने से माइनर का ओवरफ्लो पानी खेतों में पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंदी लगने से माइनर का ओवरफ्लो पानी खेतों में पहुंचा
विज्ञापन
किशनी के बटपरू में माइनर पर खंदी बंद करने का प्रयास करते किसान
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनी (मैनपुरी)। बटपरू के पास सोमवार को माइनर का पानी ओवरफ्लो होने और खंदी लगने से खेतों में पहुंच गया। जिससे खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान हुआ। आक्रोशित किसानों ने माइनर के पास प्रदर्शन किया। जानकारी होने पर एसडीएम रामसकल मौर्य ने सहायक अभियंता को फोन करके माइनर में पानी कम कराने के निर्देश दिए हैं।
नगर के बीच से गुजरी माइनर में रविवार को पानी छोड़ा गया। गढ़ी निवासी भारतेंदु जाटव का आरोप है कि माइनर में बनी दीवार के सूखे बिना ही पानी छोड़ दिया गया। तेज बहाव से पानी आने के कारण माइनर ओवरफ्लो हो गया। सोमवार को बटपरू पुलिया के पास माइनर में खंदी हो गई, जिससे माइनर का पानी खेतों में पहुंचने से फसल बरबाद हुई। लोगों ने इसकी सूचना एसडीएम रामशकल मौर्य को दी।
एसडीएम ने सहायक अभियंता धर्मपाल मित्तल को फोन करके माइनर में तत्काल पानी कम कराने के निर्देश दिए। आक्रोशित किसानों ने माइनर के पास प्रदर्शन कर आरोप लगाया कि कई बार कहने के बाद भी माइनर में पानी कम नहीं किया जा रहा है। जिससे सैकड़ों बीघा फसल बरबाद होने की आशंका है। इस दौरान महेशचंद शाक्य, ब्रजेश कुमार, नितिन कुमार, तेज सिंह, अरविंद कुमार, विपिन शाक्य, सुभाषचंद्र शाक्य, बीटू शाक्य, सुरेंद्र यादव, महेश यादव, जगदीश यादव, रामपाल यादव, सुनील यादव, आनंद शाक्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
- माइनर में पानी कम कराने के लिए सहायक अभिंयता से कहा गया है। अगर माइनर में पानी कम नहीं कराया जाता है तो नहर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी देकर लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई कराने के लिए कहा जाएगा। - रामसकल मौर्य, एसडीएम।