{"_id":"60ed4b778ebc3e1afd219412","slug":"crooks-are-challenging-the-police-by-robbing-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: दनादन लूट कर बदमाश दे रहे पुलिस को चुनौती, इन वारदात का नहीं हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: दनादन लूट कर बदमाश दे रहे पुलिस को चुनौती, इन वारदात का नहीं हुआ खुलासा
Tue, 13 Jul 2021 01:44 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 13 Jul 2021 01:44 PM IST
सार
शहर और देहात में बदमाश लूट की दनादन वारदात कर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। वारदात का खुलासा न होने के कारण बदमाशों में खाकी का खौफ खत्म हो गया है।
विज्ञापन
एत्मादपुर क्षेत्र में हुई लूट के बाद घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के अछनेरा में लूट की कोशिश के दौरान महिला की मौत हो गई थी। वहीं अलीगढ़ के व्यापारी से पुलिस बनकर बदमाश पांच लाख रुपये का सोना लूट ले गए थे। इन घटनाओं का अभी खुलासा भी नहीं हो पाया था कि सोमवार को पेट्रोल पंप के कर्मचारी से लूट करके बदमाशों ने पुलिस को चुनौती दी है।
विज्ञापन
रुपयों से भरा बक्सा ले गए थे किशोर
31 मई को एत्मादपुर के बस स्टैंड निवासी स्टांप विक्रेता संतोष कुमार दीक्षित के केबिन से दो किशोर 3.70 लाख रुपये से भरा बक्सा उठाकर ले गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए थे। इसमें आरोपी नजर आए थे। मगर, अब तक घटना का खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
सराफ के थैले से निकालकर ले गए थे सोना
एक जुलाई को अलीगढ़ के सराफ अमित वर्मा से तीन बदमाश पांच लाख रुपये का सोना ले गए थे। उन्हें बदमाशों ने एसएन मेडिकल कॉलेज के पास पुलिसकर्मी बनकर रोका था। चेकिंग का डर दिखाकर थैला चेक किया। इसके बाद सोना निकालकर ले गए थे। लेकिन पुलिस आज तक घटना का खुलासा नहीं कर सकी है। इस कारण लुटेरों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन
15 दिन पहले की थी चेन लूट की कोशिश
15 दिन पहले न्यू दक्षिणी बाईपास पर भाई के साथ जा रही महिला के गले से चेन लूट की कोशिश की थी। बाइक सवार बदमाश का महिला ने हाथ पकड़ लिया था। इस दौरान बाइक से गिरकर महिला की मौत हो गई थी। इस घटना का अब तक खुलासा नहीं हो सका है।
नहीं खुला महिला की हत्या का राज
मार्च में यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल प्लाजा के पास एक प्लाट में महिला का शव मिला था। महिला की हत्या करके शव को फेंका गया था। पहचान छिपाने के लिए जलाया भी गया था। पुलिस ने कई दिन तक पहचान के प्रयास किए थे। महिला की हत्या का राज आज तक पुलिस के कागजों में दफन है।