फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crook conspired to attack the BJP leader son in mainpuri

मैनपुरी गोलीकांड में खुलासा: 50 हजार के इनामी ने रची थी भाजपा नेता के पुत्र पर हमले की साजिश

Sun, 29 Nov 2020 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 29 Nov 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
crook conspired to attack the BJP leader son in mainpuri
भाजपा नेता के पुत्र शिवम चौहान साथ में पुलिस अधिकारी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

मैनपुरी जिले में छह नवंबर को स्टेशन मार्ग पर भाजपा नेता के पुत्र की कार पर हमले की साजिश गुड्डू चौहान ने रची थी। पुलिस ने एक हमलावर को मुठभेड़ के दौरान पकड़ने के बाद यह खुलासा किया है। एसपी ने बताया कि वारदात में कुल 14 लोग शामिल थे। रेकी करने के बाद ही वारदात को छह लोगों द्वारा अंजाम दिया गया। जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन


एसपी अजय कुमार पांडेय ने शनिवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा के दिवंगत नेता मदन चौहान के पुत्र शिवम चौहान की कार पर हुए हमले की वारदात का खुलासा किया। बताया कि भाजपा नेता और गुड्डू चौहान के बीच चली आ रही रंजिश ही हमले की वजह रही। 50 हजार के इनामी गुड्डू चौहान उर्फ राजेंद्र पुत्र शिवनाथ सिंह निवासी गांव पीपोर (थाना कुर्रा) ही साजिश का मास्टरमाइंड है। 
विज्ञापन



एसपी ने बताया कि पकड़ा गया भोल राठौर गुड्डू के गैंग में काम करता है। चार नवंबर को सर्वजीत यादव पुत्र गोरसराम निवासी गांव महमूदपुर गढ़िया थाना राजेपुर फर्रुखाबाद के घर एक बैठक हुई थी। इसमें भोला राठौर, सर्वजीत यादव, सुदेश लोधी पुत्र ब्रहृमानंद निवासी गांव बरौली थाना भोगांव, गुड्डू, आशू गौर, पीयूष उर्फ बाबा उर्फ चिकना पुत्र मदन बिहारी निवासी गांव खटराना जनपद इटावा, मुल्कू सिंह उर्फ मुलकू पुत्र बिजेंद्र सिंह निवासी गांव अनंगपुर थाना पचदेवरा हरदोई मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फर्रुखाबाद में रची गई थी साजिश

यहां पर शिवम की हत्या की योजना बनाई गई थी। सुदेश और मुल्कू ने असलहा, गाड़ी का इंतजाम किया था। छह नवंबर को मनू उर्फ नाती पुत्र नाम पता अज्ञात और पीयूष उर्फ बाबा रेकी कर रहे थे। हमलावर खरगजीत नगर की गलियों में छिपे हुए थे। शिवम की कार जब स्टेशन रोड पर अंडे की ठेल पर आकर रुकी, तभी आशू गौर, गुड्डू, भोला, सुदेश, सर्वजीत और पीयूष ने ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया था। कार के शीशे तोड़ दिए, जब देखा कि कार में शिवम नहीं है तो सभी वहां से भाग गए थे।

एसपी ने बताया कि उक्त घटना में बंटी, पंडित और दो अज्ञात लोगों के शामिल होने की जानकारी भी मिली है। यह लोग कौन हैं और कहां रहते हैं, इसकी जानकारी की जा रही है। गुड्डू और आशू की कार चलाकर लाने वाले संगम उर्फा अजय राठौर और विजय प्रताप सोमवंशी निवासी गांव गांधी जनपद फर्रुखाबाद की वारदात में संलिप्तता रही है। पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश कर रहीं हैं। जल्द से जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed