फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crocodile spread panic in village of firozabad

गांव में मगरमच्छ आने से फैली दहशत, पकड़ने में वन कर्मियों के छूट गए पसीने

Fri, 07 Dec 2018 05:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Fri, 07 Dec 2018 05:20 PM IST
विज्ञापन
crocodile spread panic in village of firozabad
गांव में घुस आया मगरमच्छ - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के गांव कटैना हर्षा में शुक्रवार को मगरमच्छ आने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़कर यमुना में छोड़ दिया। ग्रामीणों का कहना है कि पास में नहर होने के कारण अक्सर गांव में मगरमच्छ आ जाते हैं।   
विज्ञापन

      
थाना जसराना क्षेत्र के कटैना हर्षा के ग्रामीण शुक्रवार सुबह खेतों में काम कर रहे थे, तभी एक आलू के खेत में मगरमच्छ आ गया। उसे देखकर भगदड़ मच गई। खेतों में काम कर रहे ग्रामीण घरों की ओर भाग गए। खेतों से होता हुआ मगरमच्छ गांव की गली तक पहुंच गया। 
विज्ञापन


गली में मगरमच्छ देख ग्रामीण दहशत में आ गए। कुछ ग्रामीणों ने उसे भगाने का प्रयास किया। कामयाबी न मिलने पर वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची। टीम ने ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ को पकड़ लिया। उसे यमुना में छोड़ दिया।   
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण संजय यादव ने बताया कि नहर होने के कारण गांव में अक्सर मगरमच्छ निकलते रहते हैं। वहीं वन विभाग के बीट प्रभारी समय सिंह ने बताया कि कटैना हर्षा के पास बहने वाली नहर से मगरमच्छ गांव तक पहुंच गया। उसे पकड़कर यमुना में छुड़वा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed